विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव: सीएम बोले, भाजपा को जुमलों का सबक देगी जनता

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 03:59 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 07:10 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा‍ कि भाजपा को उनके जुमलों का सबक जनता सिखाएगी।

विधानसभा चुनाव: सीएम बोले, भाजपा को जुमलों का सबक देगी जनता
विधानसभा चुनाव: सीएम बोले, भाजपा को जुमलों का सबक देगी जनता

देहरादून, [राज्‍य ब्‍यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार चुनाव में जुमलों पर कांग्रेस सरकार के ठोस रोडमैप को तरजीह मिलने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के गैरसैंण को राजधानी बनाने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट से गैरसैंण नदारद है। लिहाजा भाजपा को इस मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के विरोध में राजभवन तक प्रस्तावित विरोध मार्च स्थगित कर दिया। पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया।  
उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों, प्रदेश पदाधिकारियों, आनुषंगिक संगठनों, प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुछ दिनों बाद कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के विश्वास पर खरा उतरने को कमर कसकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खाद्य पदार्थों की कीमतें उत्पादकों की बदौलत कम हुई हैं, लेकिन केंद्र सरकार राज्य पर जुल्म करने पर तुली है। एपीएल के गेहूं, बीपीएल के मिट्टी तेल के कोटे में कटौती की गई है। अब चीनी भी बंद करने का नापाक इरादा है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर चोट की गई है। 
भाजपा पर चुनाव प्रचार में धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशियों को अपेक्षा के मुताबिक सपोर्ट नहीं किया जा सका। पार्टी ने चुनाव में शुचिता से काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 24 मार्च को बैठक में पार्टी के सभी प्रत्याशी चुनाव को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे।
उधर, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के वायदे को जनता के साथ मजाक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण पर ठोस रोडमैप के साथ काम किया है। वह खुद वहां बैठकर काम करेंगे।
उन्होंने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला उछालकर उन्हें विधिक रूप से कामकाज से रोकने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। बैठक में काबीना मंत्री प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, राजेंद्र सिंह भंडारी समेत पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।