यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस छोड़ चुके ईश्वरी गंगवार कर सकते हैं भाजपा में एंट्री
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उधमसिंह नगर जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने परिवार सहित कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

रुद्रपुर, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार व अपने पुत्र सितारगंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेश गंगवार के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया।
गंगवार पिछले कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। यशपाल आर्य के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के कांग्रेस को बाय बाय करने से नैनीताल जिले में कांग्रेस को तगड़े झटके लगे हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भुवनचंद्र खंडूड़ी की छवि का लाभ मिलेगा सूबे को
पिछले तीन कार्यकाल से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर गंगवार परिवार का कब्ज़ा चला आ रहा है। 10 वर्ष तक उनकी पत्नी सुशीला गंगवार काबिज रही। वर्तमान में उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज है।
उनके पुत्र सुरेश गंगवार विधानसभा चुनाव में किच्छा से अपनी दावेदारी कर रहे थे। उनको यशपाल ग्रुप के नजदीकी माना जाता है। जिसके चलते कहीं न कहीं यशपाल के जाने के बाद गंगवार परिवार को उपेक्षा की नजर से देखा जा रहा था। गंगवार परिवार सुबह भाजपा नेता यशपाल आर्य के छड़ायल सुयाल आवास पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भाजपा में बुझ नहीं रही बगावत की आग
उनके साथ में पूर्व सीएम व सांसद भगत सिंह कोशियारी भी शामिल थे। उन्होंने आर्य व कोशियारी को त्यागपत्र दिखाया और बातचीत की । अब उम्मीद है कि जल्द ही गंगवार परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है।
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

