यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड चुनाव: मतदान में भी पुरुषों से आगे है नारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 पंद्रह फरवरी को होने हैं। महिलाओं की बात करें तो वो हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे खड़ी नजर आती हैं। वोट करने में भी महिलाएं आगे हैं।

देहरादून, [नेहा सिंह]: बात चाहे सामाजिक भागीदारी की हो या लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में हिस्सेदारी की, उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे खड़ी नजर आती हैं। बीते दो विधानसभा चुनावों के मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो पता चलता है कि अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर सूबे की महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं।
उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में यहां पहला उत्तराखंड विधानसभा चुनाव कराया गया। हालांकि, तब पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक रहा था, लेकिन 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव तस्वीर पूरी तरह बदली नजर आई। दोनों ही बार महिलाएं बड़ी संख्या में बूथों तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में तो प्रदेश के कुल मतदान प्रतिशत (66.17) से ज्यादा महिलाओं (68.12) का मतदान प्रतिशत था।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा इलेक्शनः मातृशक्ति के हाथों में जीत की कुंजी
हर क्षेत्र में भागीदारी निभाती हैं महिलाएं
उत्तराखंड की महिलाओं को उनकी जुझारू प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। बात चाहे खेतों में फसल उगाने की हो या फिर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आगे आने की, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी बखूबी निभाती हैं। अंग्रेजी शासनकाल के दौर से ही प्रदेश के पुरुष जहां सेना में भर्ती होकर दुश्मन से लोहा लेते रहे हैं, वहीं महिलाएं परिवार के लिए हर मोर्चे पर लडऩे को तैयार रहती हैं। ऐसे में बात जब लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लेने की हो, तो महिलाएं पीछे कैसे रह सकती हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों का प्रचार
नहीं मिली हिस्सेदारी
हर चुनाव में घर की चौखट लांघकर बंपर मतदान करने वाली महिलाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी करने का अब तक बहुत कम मौका मिल पाया है। 2002 और 2007 के विस चुनाव में जहां चार-चार महिलाएं विस पहुंचीं, वहीं 2012 में यह आंकड़ा महज एक अंक ऊपर चढ़ पाया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः बर्फीले इलाकों में होगा प्रत्याशियों का इम्तिहान
यह है स्थिति
विधानसभा चुनाव 2002
कुल मतदान प्रतिशत : 54.34
पुरुष मतदान प्रतिशत : 55.95
महिला मतदान प्रतिशत : 52.64
यह भी पढ़ें: एसेंबली इलेक्शनः रूठों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में दल
विधानसभा चुनाव 2007
कुल मतदान प्रतिशत : 59.45
पुरुष मतदान प्रतिशत : 58.95
महिला मतदान प्रतिशत : 59.45
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: सियासी जमीन पर महिलाएं साइड लाइन
विधानसभा चुनाव 2012
कुल मतदान प्रतिशत : 66.17
पुरुष मतदान प्रतिशत : 64.41
महिला मतदान प्रतिशत : 68.12
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः सैन्य वोटरों के साथ दलों की कदमताल
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

