यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरीश रावत ने हार स्वीकारी, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत अपराहन साढ़े तीन बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल केके पाल को इस्तीफा सौंप दिया।

देहरादून, [जेएनएन]: विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत अपराहन साढ़े तीन बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल केके पाल को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अगली सरकार बनने तक बतौर कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
सुबह मतगणना के साथ ही कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भी हरिद्वार ग्रामीण व उधमसिंह नगर की किच्छा सीट से चुनाव हार गए। दोपहर तक इंतजार के बाद जब मुख्यमंत्री हरीश रावत को लगा कि कांग्रेस की वापसी संभव नहीं तो उन्होंने हार स्वीकार कर ली।
इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से औपचारिक बात की और राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। सीएम से मुलाकात के संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि उनके बीच कोई विशेष बातचीत नहीं हुई है।

