विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के निर्विरोध स्पीकर बने प्रेमचंद अग्रवाल

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 24 Mar 2017 06:00 AM (IST)

भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर बन गए। प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की। अग्रवाल ने स्पीकर का पद ग्रहण कर लिया।

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के निर्विरोध स्पीकर बने प्रेमचंद अग्रवाल
उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के निर्विरोध स्पीकर बने प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर बन गए। स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया।  प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की। इसके बाद अग्रवाल ने स्पीकर का पद ग्रहण किया।

इस मौके पर नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। साथ ही पद की गरिमा का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में सभी सदसयो को बराबर का मौका मिलेगा। 

हालांकि, यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस प्रतीकात्मक रूप से इस पद पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर सकती है। भाजपा में विधानसभा अध्यक्ष पद के कई दावेदार थे। इनमें प्रोटेम स्पीकर हरबंश कपूर, पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत का नाम चल रहा था मगर अंत में मुहर प्रेमचंद्र अग्रवाल के नाम पर लगी।

प्रोफाइल

  • नाम- प्रेमचंद अग्रवाल 
  • पिता का नाम- श्री मांगेराम अग्रवाल।
  • जन्म तिथि- 12/04/1960
  • शैक्षिक योग्यता- एमकॉम, एलएलबी
  • अभिरुचि- राजनैतिक/ सामाजिक कार्य/ सांस्कृतिक अध्ययन/ खेलकूद
  • अन्य उपलब्धियां-  क्रीड़ा जगत में विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी  चैंपियनशिप में कॉलेज का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय स्तर में वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व। 
  • धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र- बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विभिन्न सामाजिक धार्मिक दायित्वों का निर्वाह।
  • 1980- अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डोईवाला(देहरादून)। 
  • 1995- गन्ना सहकारी समिति डोईवाला में (भाजपा बनाम अन्य पर) प्रतिनिधि निर्वाचित।
  • 1996- जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून।
  • उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका।
  • समय-समय पर जनसमस्याओं हेतु आंदोलन।
  • 1997- जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून।
  • 1998- सदस्य, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी।
  • 2000- पुन: जिलाध्यक्ष, भाजपा- देहरादून।
  • 2001- अध्यक्ष, गढ़वाल मंड़ल विकास निगम।
  • 2003- प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा (व्यापार प्रकोष्ठ), उत्तराखंड।
  • 2007- विधायक, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र, संसदीय सचिव, औद्योगिक विकास (संबंध मुख्यमंत्री), उत्तराखंड शासन।
  • 2012- विधायक, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र।
  • 2013- राष्ट्रीय सह- संयोजक, भाजपा गंगा प्रकोष्ठ।
  • 2015- एमएलए ऑफ द ईयर एवं उत्तराखंड़ यूथ एसोसिएशन द्वारा बेस्ट पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर।

यह भी पढ़ें: पलायन रोकने के लिए बनेगी ठोस नीति: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिल्ली में मंथन

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: हरबंस कपूर बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ