विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: शाहनवाज बोले, कांग्रेस की वजह से गरीब है मुसलमान

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:10 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर भाजपा के स्‍टार प्रचारक के रुप में हरिद्वार पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कांंग्रेस को कई बार आड़े हाथों लिया।

उत्‍तराखंड चुनाव: शाहनवाज बोले, कांग्रेस की वजह से गरीब है मुसलमान
उत्‍तराखंड चुनाव: शाहनवाज बोले, कांग्रेस की वजह से गरीब है मुसलमान

भगवानपुर, [जेएनएन]: हरिद्वार के भगवानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने आए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं यहां पर हाजिरी देने आया हूं, न की भाषण देने आया हूं। क्योंकि भाषण देने की वहां जरूरत पड़ती है जहां कोई रुठा होता है। यहां पर तो हिंदू मुस्लिम एकता का परचम लहरा रहा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्टी के स्टार प्रचारक के रुप में भाजपा के दिग्गज नेता सैयद शाहनवाज हुसैन हरिद्वार पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी सुबोध राकेश के लिए वे यहां पहुंचे हैं। कहा कि कांग्रेस की पार्टी की वजह से ही मुसलमान गरीब है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः राहुल की सभाओं पर हावी मोदी मैजिक

कहा, कांग्रेस पार्टी, भाजपा पर आरोप लगाती है कि मुसलमान गरीब है। कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार भी किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को डरा धमका कर वोट लेने का काम कर रही है। कांग्रेस बार-बार गोधरा कांड का जिक्र करती है।

यह भी पढ़ें: एसेंबली इलेक्शनः पांच साल विधायक रहे, उम्र बढ़ी तीन साल

जबकि जिस राज्य में दूसरी पार्टियों का शासन है। उनके शासन में कोई भी दंगा होता है तो बीजेपी को बदनाम करते हैं। नोट बंदी की कांग्रेस पूरी तरह से मुखालफत कर रही है। नोटबंदी से दिक्कत तो कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों को हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः बागी ही नहीं अपने भी कर रहे परेशान भगवानपुर के बाद रुड़की में जनसभा को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उतराखंड को कांग्रेस मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ही भाजपा चुनाव लड़ रही है।

कहा, प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है। सीएम रावत के वायदे केवल पोस्टर पर दिखाई दे रहे हैं। धरातल से विकास कार्य गायब हैं। आज लोग कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उतराखंड में सबका साथ सबका विकास को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। उतराखंड के बगैर देश आगे नही बढ़ सकता है। यहां पर विकास की अपार सम्भावनाएं हैं।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--