विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आग में स्‍वाहा हुए आमिर की फिल्‍म 'पीके' के ये सीन्‍स!

By Edited By:
Published: Fri, 08 Aug 2014 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 11 Aug 2014 03:35 PM (IST)

लगता है आमिर खान की फिल्म पीके की राहें आसान नहीं हैं। फिल्म को कई तरह की मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। पहले

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है आमिर खान की फिल्म पीके की राहें आसान नहीं हैं। फिल्म को कई तरह की मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। पहले आमिर का न्यूड पोस्टर विवादों से घिर गया और अब फिल्म के स्‍पेशल इफेक्‍ट्स सीन्‍स पर नए सिरे से काम शुरू होगा।

दरअसल, हाल ही में मुंबई के लोटस बिजनेस पार्क में लगी आग में फिल्म के सीन्‍स से जुड़ा सारा बैकअप जल गया। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के कुछ स्पेशल इफेक्ट्स सीन्‍स इस आग में नष्‍ट हो गए और उनका कोई बैक-अप भी नहीं था। ऐसे में दोबारा से फिल्म के स्‍पेशल इफेक्‍ट्स सीन्‍स पर दोबारा काम करना पड़ेगा।

बताया जाता है कि पिक्सन के स्टूडियो में इन स्पेशल इफेक्ट्स पर काम हो रहा था, लेकिन बिजनेस पार्क में लगी आग से ये सब नष्ट हो गया। ये स्टूडियो पिछले तीन महीनों से इन इफेक्ट्स पर काम कर रहा था। स्टूडियो टीम को दोबारा इन सब पर काम करना होगा। हालांकि राजकुमार हिरानी और पिक्सन इस बारे में कुछ भी कहने के लिए मौजूद नहीं हैं।


पढ़ें -विवादों में फंसी पीके

क्लिक करके जानें, आमिर ने न्‍यूड होने का आइडिया कहां से चुराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।