विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम होगा 'सिंह इज़ ब्लिंग'

By Edited By:
Updated: Mon, 28 Apr 2014 03:47 PM (IST)

लगता है अक्षय कुमार को अपनी फिल्म सिंह इज़ किंग का नाम कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया था। शायद इसलिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का नाम भी इसी की तर्ज पर रखा है।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है अक्षय कुमार को अपनी फिल्म सिंह इज़ किंग का नाम कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया था। शायद इसलिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का नाम भी इसी की तर्ज पर रखा है।

अक्षय की अगली फिल्म का नाम सिंह इज़ ब्लिंग होगा। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे, जिसका निर्माण ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स कर रहा है। ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स अक्षय कुमार और अश्रि्वनी यार्डी का प्रोडक्शन बैनर है। सिंह इज़ किंग से अक्षय कुमार को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसी वजह से उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल भी उसी तर्ज पर चुना है।

पढ़ें: अक्षय को भी मिला था लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

पढ़ें: 12 साल बाद एक साथ नजर आएंगे अक्षय और अभिषेक