विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डेढ़ इश्किया' में दादी के गहनों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

By Edited By:
Updated: Mon, 18 Nov 2013 12:48 PM (IST)

हुमा कुरैशी ने अगली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में अपनी दादी के पुराने और पारंपरिक गहने पहने हैं। इन गहनों में हुमा शाही घराने की नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (शाहीन परकर)। हुमा कुरैशी ने अगली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में अपनी दादी के पुराने और पारंपरिक गहने पहने हैं। इन गहनों में हुमा शाही घराने की नजर आ रही हैं।

पढ़ें : पसंद है प्यार में जुनून : हुमा कुरैशी

हुमा के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में जो गहने पहने हैं वे उनकी दादी के हैं। इस फिल्म में हुमा ने लखनऊ की लड़की का रोल अदा किया है। दादी के इन गहनों में हुमा नवाबी घराने की लग रही हैं। ये गहने उनके किरदार के साथ बिल्कुल मेल खाते हैं। आज के समय में ऐसे गहने मिलना मुश्किल है। ये बिल्कुल पुराने जमाने जैसे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी दोनों ने ही नवाबी लुक अपनाया है। हुमा ने मुनिया का रोल निभाया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर