विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना को पता है क्‍या होती है पैसे की ताकत...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 05:33 PM (IST)

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की कामयाबी के बाद कंगना रनोट ने साबित कर दिया है कि वो ही बॉलीवुड की असली 'क्‍वीन' हैं। हाल ही में एक कार लॉन्‍च इंवेट के दौरान उन्‍होंने दिल खोलकर बातें की। उन्‍होंने कहा कि वह आजाद ख्‍याल की लड़की हैं, जो पैसे की ताकत

News Article Hero Image

मुंबई। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की कामयाबी के बाद कंगना रनोट ने साबित कर दिया है कि वो ही बॉलीवुड की असली 'क्वीन' हैं। हाल ही में एक कार लॉन्च इंवेट के दौरान उन्होंने दिल खोलकर बातें की। उन्होंने कहा कि वह आजाद ख्याल की लड़की हैं, जो पैसे की ताकत में यकीन रखती है।

शादी के बाद शाहिद को पत्नी के साथ मिलने लगे हैं ऐसे ऑफर

कंगना ने कहा कि वो वास्तव में इस तरह की दार्शनिक बातों में विश्वास नहीं करतीं कि पैसा सब कुछ नहीं होता है। पैसे से सारी चीजें नहीं खरीदी जा सकतीं, मगर ज्यादातर चीजें खरीदी जा सकती हैं। पैसे की बदौलत वो अपने माता-पिता को आरामदायक जिंदगी दे सकती हैं।

बिपाशा के 'बॉयफ्रेंड' का टॉपलेस फोटो देख रह जाएंगे दंग

कंगना ने यह भी कहा कि वह अपने लिए एक सुरक्षित भविष्य बना सकती हैं और जिस भी चीज में उनका यकीन है, वो उसका समर्थन कर सकती हैं। कंगना ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद अपनी पहली कार खरीदी थी, ना कि उनके पिता या भाई ने उन्हें गिफ्ट की थी।

करीना ने 'मैरी' बनकर मचाई खलबली, देखें उनका सेक्सी साॅन्ग

कंगना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जबरदस्त हिट साबित हुई है। यह इस साल 150 करोड़ की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। उनकी अगली फिल्म 'कट्टी बट्टी' है, जो 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान खान उनके अपोजिट हैं।