विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीका ने मीडिया को दी गाली और कहा-मुझसे माफी मांगो

By rohit guptaEdited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 10:05 AM (IST)

कई बार विवादों के जरिए सुर्खियां बटोर चुके सिंगर मीका सिंह ने इस बार तो सारी हदें ही पार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कई बार विवादों के जरिए सुर्खियां बटोर चुके सिंगर मीका सिंह ने इस बार तो सारी हदें ही पार कर दीं। उन्होंने एक इवेंट में खुलेआम स्टेज से मीडिया को गाली दी और फिर माफी मांगने की बजाय मीडिया को ही माफी मांगने की सलाह दे डाली।

सलमान ने मीका के लॉकेट से जीता पेरिस हिल्टन का दिल

मीका ने ये शर्मनाक हरकत मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की पत्नी निधि आचार्य की आने वाली फिल्म 'हे ब्रो' के एक इवेंट में की। मीका ने माइक टेस्टिंग के बहाने इवेंट में मौजूद पत्रकारों को गाली देते हुए कहा, 'सभी ***** को मेरी आवाज आ रही है।' इसके बाद भी उन्होंने माफी मांगने की बजाय पत्रकारों को कहा, 'मीडिया का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों ने अपना कीमती टाइम निकाला। मुझसे कोई भी गलती हुई हो तो आप हाथ जोड़कर मुझसे माफी मांग लेना।'

मीका ने दिया रेखा को ये 'खास' गिफ्ट

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे यू ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि उस इवेंट में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी का ये भी कहना है कि बाद में मीका को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपनी शर्मनाक हरकत के लिए मीडिया से माफी भी मांगी।

बिग बी के पास ओबामा से मिलने की भी फुर्सत नहीं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।