विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलेशिया के बंदर हुए जैकलीन फर्नांडीज के दीवाने!

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 24 Sep 2014 02:49 PM (IST)

मलेशिया के लैंगकॉवी आईलैंड में रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म रॉय की शूटिंग कर रही जैकलीन फर्नांडीज वहां बंदरों से बहुत परेशान

News Article Hero Image

मुंबई। मलेशिया के लैंगकॉवी आईलैंड में रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म रॉय की शूटिंग कर रही जैकलीन फर्नांडीज वहां बंदरों से बहुत परेशान हैं। मजेदार बात यह है कि वहां के बंदर सिर्फ जैकलीन को परेशान करते हैं, रणबीर को नहीं।

सूत्रों के मुताबिक बंदर जैकलीन के फल छीनकर ले जाते हैं और जब भी वे अपनी विला में अकेली होती हैं, बंदर उन्हें परेशान करने आ जाते हैं, जबकि रणबीर को बंदर बिल्कुल परेशान नहीं करते। जैकलीन को इस बात पर भरोसा नहीं होता कि रणबीर को बंदर बिल्‍कुल परेशान नहीं करते।

लगता है बंदर भी जैकलीन की खूबसूरती पर फिदा हैं और इसी वजह से उनके साथ छेड़खानी करते हैं। विक्रमजीत सिंह निर्देशित रॉय अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्‍म में रणबीर और जैकलीन के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्‍म में जैकलीन का डबल रोल है।

पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज पर आया इस सुपरस्‍टार का दिल

देखें: रणबीर कपूर का हमशक्‍ल, जिसे देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा