विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चा गोद नहीं लेंगे करण जौहर

By Edited By:
Updated: Wed, 04 Dec 2013 02:45 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह एक अच्छे पिता बन सकते हैं। 41 साल क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह एक अच्छे पिता बन सकते हैं। 41 साल के हो गए करण ने हाल ही में कहा था कि वह अनाथालय से एक बच्चा गोद लेकर उसकी जिंदगी संवारना चाहते हैं। लेकिन लगता है अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।

बकौल करण, मैं 41 साल का हो गया हैं। मैंने शादी भी नहीं की है। पर मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं, लेकिन मैं अभी कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहता। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मेरे काम पर है।'

करण जौहर के सामने सलमान ने खोले ऐसे कई राज, जिन्हें जानकर दंग रह जाएंगे आप

दो साल के ब्रेक के बाद करण का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण फिर लौट आया है। इसका चौथा सीजन रविवार से स्टार व‌र्ल्ड चैनल पर शुरू हो गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर