विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भीख मांगेंगी विद्या बालन

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 02:45 PM (IST)

'डर्टी पिक्चर, कहानी, परिणीता' जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन आज किसी भी पहचान की मोहताज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'डर्टी पिक्चर, कहानी, परिणीता' जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या बी टाउन की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हर रोल बखूबी निभाया है, लेकिन इस बार विद्या कुछ ऐसा किरदार निभाने जा रहीं हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। थ्रिलर फिल्म 'बॉबी जासूस' में वे हैदराबाद के रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो गई है।

पढ़ें : जासूसी करेंगी विद्या बालन

बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग 55 दिन में पूरी हो जाएगी। ये फिल्म वर्ष 2014 में गर्मियों में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग 23 नवंबर से शुरू कर हो गई थी।

फिल्म की कहानी एक महिला के इर्दगिर्द घूमती है जिसका एकमात्र सपना जासूसी के क्षेत्र में नंबर एक जासूस बनना है। फिल्म में विद्या के सह कलाकार अली फजल, अर्जुन बाजवा,अनुप्रिया, सुप्रिया पाठक, तन्वी आजमी, आकाश दहिया और राजेंद्र गुप्ता हैं। फिल्म की कहानी एक डेढ़ साल पहले ही तैयार की जा चुकी थी।

बॉबी जासूस से लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहे किरण कुमार की भी वापसी हो रही है। फिल्म का संगीत शांतनु मोइत्रा और स्वानंद किरकिरे ने दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।