विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुन्ना भाई बनेंगे रणबीर कपूर!

By Edited By:
Updated: Wed, 26 Mar 2014 08:14 AM (IST)

तीन महीने पैरोल पर बाहर रहने के बाद अभिनेता संजय दत्त हाल ही में यरवडा जेल पहुंच गए हैं। इस बीच,खबर है कि फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी जल्द ही दत्त की जिंदगी पर एक फिल्म बना सकते हैं। फिल्म में अभिनेता की जिंदगी के विभिन्न उतार चढ़ावों को दिखाया जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। तीन महीने पैरोल पर बाहर रहने के बाद अभिनेता संजय दत्त हाल ही में यरवडा जेल पहुंच गए हैं। इस बीच, खबर है कि फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी जल्द ही दत्त की जिंदगी पर एक फिल्म बना सकते हैं। फिल्म में अभिनेता की जिंदगी के विभिन्न उतार चढ़ावों को दिखाया जाएगा। दत्त का किरदार निभाने के लिए रॉकस्टार रणबीर कपूर से संपर्क किया गया है।

पढ़ें : संजय फिर गए जेल

सूत्रों ने बताया, 'दत्त की पत्नी मान्यता दत्त फिल्म का निर्माण संजय दत्त प्रोडक्शन के बैनर तले करना चाहती हैं। संजय और मान्यता दोनों ही चाहते हैं कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म का निर्देशन करें।' रणबीर को भी दत्त का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। राजकुमार हिरानी इस समय अपनी नई फिल्म पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें : रणबीर फिर वहीं पहुंच गए

फिल्म में आमिर खान प्रमुख भूमिका निभा रहे है। वह फिलहाल 'पीके' की शूटिंग खत्म होने तक किसी दूसरी फिल्म पर काम शुरू नहीं करना चाहते।