विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी के साथ फिल्म नहीं करेंगी रेखा

By Edited By:
Updated: Mon, 18 Nov 2013 12:48 PM (IST)

लगता है लोगों का अमिताभ बच्चन और रेखा की उस रोमांटिक जोड़ी को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। फिल्म निर्माता अनीज बाजमी की दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई(असिरा तरन्नुम)। लगता है लोगों का अमिताभ बच्चन और रेखा की उस रोमांटिक जोड़ी को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। फिल्म निर्माता अनीज बाज्मी की दोनों को साथ लाने की कोशिश नाकाम होती दिखाई दे रही है। खबर है कि रेखा की दूसरी फिल्म 'सुपर नानी' की शूटिंग डेट 'वेलकम बैक' के साथ क्लैश हो रही है। इसलिए वे इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं।

पढ़ें : तो क्या बिग बी को लेकर रेखा की ये ख्वाहिश हो पाएगी पूरी!

सूत्रों ने बताया कि रेखा ने पहले ही इंद्र कुमार की फिल्म सुपर नानी की शूटिंग डेट तय कर ली थी। ऐसे में वे चाहकर भी वेलकम बैक में काम नहीं कर पाएंगी। बताया जाता है कि रेखा ने फिल्म वेलकम बैक के लिए हामी भर दी थी, लेकिन मुश्किल ये है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग नवंबर-दिसंबर के दौरान ही शुरू हो रही है। ऐसे में रेखा चाह कर भी वेलकम बैक में काम नहीं कर पाएंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले खबरे आ रही थी कि फिल्म निर्माता अनीज बाज्मी ने फिल्म की कहानी को लेकर बिग बी और रेखा जी से बात की है, बिग बी इस फिल्म में फिरोज खान का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि बिग बी और रेखा ने पूरी तरह से हामी नहीं भरी थी, लेकिन अब लगता है कि अनीज बाज्मी का वर्षो पुराना सपना अधूरा रह जाएगा। वे बिग बी और रेखा के साथ काम करना चाहते थे। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर