विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान हुए संक्रमण का शिकार!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 11:57 AM (IST)

अभिनेता सलमान खान की तबीयत ठीक नहीं है। रविवार और सोमवार को सलमान फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग नहीं कर पाए। फिल्‍म यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान इन दिनों संक्रमण से जूझ रहे हैं, जिससे उन्‍हें काफी होता है।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की तबीयत ठीक नहीं है। रविवार और सोमवार को सलमान फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग नहीं कर पाए। फिल्म यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान इन दिनों संक्रमण से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी होता है।

इसे भी पढ़ें: कहीं काट-छांट ने तो नहीं बिगाड़ी 'मिस्टर एक्स' की कहानी!

सलमान इन दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हैं, जहां वह फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन रविवार और सोमवार को वह बिल्कुल भी शूटिंग करने की स्थिति में नहीं थे। सलमान गंभीर कान संक्रमण और साइनसाइटिस से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी दर्द होता है। इसलिए सलमान फिल्म की शूटिंग मंगलवार को शुरू कर पाए।

इसे भी पढ़ें: विवेक ओबरॉय फिर बने पापा, घर आई बिटिया

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रवक्ता ने बताया, 'हां, यह सच है कि सलमान को शूटिंग के दौरान काफी भयंकर दर्द हो रहा है। इसलिए वह दर्द निवारक दवा खाने के बाद शूटिंग कर पा रहे हैं।'

डायरेक्टर कबीर खान फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग 40 दिनों तक कश्मीर में करेंगे। सलमान इस फिल्म में लीड एक्टर के साथ सह-निर्माता भी हैं। करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी इस फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस के पैरों में आई मोच!