विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब सोनाक्षी ने पूरे गाने का सीक्वेंस ही बदल दिया

By Edited By:
Published: Tue, 19 Nov 2013 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2013 12:30 PM (IST)

6 दिसंबर को रिलीज हो रही आर..राजकुमार के एक गाने की शूटिंग के वक्त फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने गाने की सीक्वेंस ही चेंज कर दी।

News Article Hero Image

मुंबई। 6 दिसंबर को रिलीज हो रही आर..राजकुमार के एक गाने की शूटिंग के वक्त फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने गाने की सीक्वेंस ही चेंज कर दी।

पढ़ें : सोनाक्षी ने सलमान से अनबन की बातों को कहा बकवास

हुआ कुछ ऐसा कि फिल्म के गाने धोखाधड़ी की शूटिंग थाइलैंड में चल रही थी और अचानक से वहां तापमान बढ़ गया। इस वजह से गाने की शूटिंग बहुत ही मुश्किल होने लगी और सोनाक्षी की छोटी सी तरकीब ने काम कर दिखाया।

फिल्म के ही एक यूनिट मेंबर ने बताया कि शूटिंग के समय जब गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई तब अचानक ही सोनाक्षी समंदर में जाकर कूद गईं। उसके बाद उन्होंने गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को को गाना पानी में ही शूट करने को कहा। इस बात के लिए उन्होंने फिर डायरेक्टर प्रभु देवा और हीरो शाहिद कपूर को भी मना लिया।

ये सब हुआ थाइलैंड के फुकेट के खाई द्वीप पर, जहां फिल्म आर..राजकुमार के गाने धोखा-धड़ी के सीक्वेंस शूट किए जा रहे थे। यूनिट मेंबर ने बताया कि हम गाने के कुछ सिक्वेंस पहले ही फुकेट के सुंदर बीचों पर शूट कर चुके थे। सन, सैंड और सी का कॉम्बिनेशन हमें बहुत बढि़या लगा था पर वो बहुत परेशानी भरा हो गया।

सोनाक्षी ने कहा कि सुंदर दिखते हुए साड़ी में बीच पर शूट करना कोई आसान काम नहीं था। इसलिए मैं अपने को ठंडा करने पानी में कूद गई और बॉस्को को भी वहीं शूट करने को कहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।