विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी ने एक गाने के लिए 6 करोड़

By Edited By:
Updated: Thu, 22 Aug 2013 01:06 PM (IST)

शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया सोनाक्षी सिन्हा के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। भले ही उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया सोनाक्षी सिन्हा के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। भले ही उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन सोनाक्षी की फीस में उछाल जारी है। खबर है कि सोनाक्षी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' में एक ऑइटम सॉन्ग 'पार्टी ऑल नाइट' के लिए 6 करोड़ रुपए लिए हैं।

सोनाक्षी से जुड़ी सभी खबरों और तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें

अक्टूबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में सोनाक्षी चौथी बार अक्षय के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों राउडी राठौर, जोकर और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में एक साथ काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस आइटम सॉन्ग पर जमकर पैसा बहाया गया है। अक्षय और सोनाक्षी के साथ इस गाने में 600 विदेशी डांसरों का इस्तेमाल भी किया गया है। सोनाक्षी इस गाने में हॉट अवतार में नजर आएंगी।

चेन्नई एक्सप्रेस में लुंगी डांस का गाना गाने वाले यो यो हनी सिंह ने भी बॉस के इस आइटम नंबर में योगदान दिया है। बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों के मुताबिक यह हिंदी फिल्मों का अब तक का सबसे महंगा गाना होगा। इससे पहले सोनाक्षी ने अक्षय की फिल्म 'ओएमजी: ओह माई गॉड' में भी प्रभुदेवा के साथ मिलकर एक ऑइटम नंबर किय था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर