विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, क्यों गई थीं करण जौहर के ऑफिस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Mar 2016 01:09 PM (IST)

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस के बाहर फोटो क्लिक कराती नजर आई थीं। ऐसे में चर्चा होने लगी थी कि शायद करण जौहर के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर उनकी बातचीत चल रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस के बाहर फोटो क्लिक कराती नजर आई थीं। ऐसे में चर्चा होने लगी थी कि शायद करण जौहर के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि इस बारे में जब सोनाक्षी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो वहां सिर्फ 'कॉफी विद करण' के लिए गई थीं।

बांद्रा में नाइट आउट के बाद ऑटो की सवारी का लुत्फ उठाते दिखे संजय दत्त

आपको बता दें कि इस चैट शो का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है, जिसे करण जौहर होस्ट करते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस जाने के सवाल पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, 'इसका मतलब है कि मैं 'कॉफी विद करण' के लिए गई थी।' दूसरी तरफ सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों 'अकीरा' और 'फोर्स 2' में व्यस्त हैं। यह दोनों ही एक्शन से भरपूर फिल्में हैं।

रणबीर कपूर के साथ नजर आई इस 'मिस्ट्री गर्ल' का खुला राज

'अकीरा' एआर मुरुगदास के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'हॉलीडे' में साथ काम कर चुके हैं। इसमें सोनाक्षी के अभिनेता और नेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे। वहीं वो 'फोर्स 2' में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिखेंगी, जिसे विपुल शाह निर्देशित कर रहे हैं।