विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में फिल्म के सेट से देखिए तेजस्विनी और रेवती की ये खूबसूरत तस्वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Feb 2016 12:56 PM (IST)

तेजस्विनी कोल्हापुरी और रेवती हाल ही में अपनी फिल्म 'गुड मॉर्निंग सनशाइन' की शूटिंग के लिए वाराणसी शहर में थीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिली।

News Article Hero Image

मुंबई। तेजस्विनी कोल्हापुरी और रेवती हाल ही में अपनी फिल्म 'गुड मॉर्निंग सनशाइन' की शूटिंग के लिए वाराणसी शहर में थीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिली। यहां तक कि उन्होंने एक ही वैनिटी वैन भी शेयर की। तेजस्विनी उस वक्त और भी खुश हो गईं, जब रेवती उनके साथ एक वीडियो का हिस्सा बनने को तैयार हो गईं, जिसे वो सिंगापुर में अपने एक दोस्त के साथ शेयर करना चाहती थीं। दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियों की फिल्म के सेट से ये खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

VIDEO : जैकलीन-सूरज का 'GF BF' सॉन्ग रिलीज, अब दोनों की है एक ख्वाहिश

आपको बता दें कि 'गुड मॉर्निंग सनशाइन' में तेजस्विनी और रेवती के अलावा शबाना आजमी, रितुपर्णा सेनगुप्ता यहां तक कि 'मसान' से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने वालीं भोली-भाली श्वेता त्रिपाठी भी हैं। कुछ दिनों पहले इन अभिनेत्रियों की एक खूबसूरत सेल्फी भी सामने आई थी, जिसमें सभी हंसती-मुस्कुराती पोज देती नजर आई थीं।'

गुड मॉर्निंग सनशाइन' को संजय नाग ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी फिल्म क्रिटिक राय (रितुपर्णा सेनगुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म बनाने के लिए वाराणसी जाती हैं। इसके बाद आगे की कहानी देखने के लिए आपको इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।

शाहीर शेख लेकर आ रहे 'कुछ प्यार के रंग ऐसे भी', फेवरेट एक्ट्रेस बनीं मां