विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीब आ रहे हैं शाहिद-सोनाक्षी!

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 09:34 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Jan 2014 12:07 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चा है कि सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की दोस्ती कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। सूत्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चा है कि सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की दोस्ती कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। सूत्रों की बात मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर इन दिनों एक-दूसरे को समझने के दौर में हैं। दोनों की दोस्ती प्रभु देवा की फिल्म आर..राजकुमार के दौरान हुई थी और फिल्म पूरी होते-होते वे पक्के हो गए थे।

एक खबरी ने बताया, सोनाक्षी और शाहिद एक दूसरे से पूरी तरह अनजान थे, जब प्रभु देवा की फिल्म शुरू हुई थी। लेकिन बाद में दोनों ने साथ में वक्त बिताना शुरू किया। वे सेट पर और बाहर भी मिलते रहे। इस दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वे दोस्त से कुछ ज्यादा हैं। दोनों ही इस बात को छुपाकर रखना चाहते हैं।

2014 में ये रिकॉर्ड बनाएंगी सोनाक्षी

फिल्म को प्रमोट करते वक्त भी उनकी नजदीकियां बढ़ीं और पता लगा है कि वे अब भी लगातार मिल रहे हैं। दोनों ने भले ही यह बात कहीं जाहिर नहीं की हो लेकिन उनके करीबी सब जानते हैं। आर राजकुमार के अहमदाबाद में प्रचार के दौरान शाहिद कपूर ने खासतौर पर सोनाक्षी के लिए एक गिफ्ट (साड़ी) खरीदा था।

इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया, शाहिद और सोनाक्षी ने हाल ही में एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना शुरू किया है। दोनों ही एक-दूसरे की बेहद कद्र करते हैं। लेकिन अभी इस बारे में कुछ और बात करना जल्दबाजी होगी। दोनों ही एक-दूसरे के प्रति आकर्षण को छुपा कर रखना चाहते हैं।

यह जोड़ा लगातार मुलाकातें कर रहा है और ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ बिताने की कोशिश कर रहा है। एक कॉमन दोस्त के घर पर हुई पार्टी में भी दोनों को हाल ही में देखा गया था। शाहिद फिलहाल अमेरिका में हैं इसलिए उनसे इस बारे में बात नहीं हो पाई। सोनाक्षी भी बात करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।