विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलजार का लिखा गाना गाएंगे हनी सिंह

By Edited By:
Published: Wed, 18 Dec 2013 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 02:38 PM (IST)

रैपर हनी सिंह ने चेन्नई एक्सप्रेस का लुंगी डांस और बॉस का पार्टी ऑल नाइट से इस साल धूम मचा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रैपर हनी सिंह ने चेन्नई एक्सप्रेस का लुंगी डांस और बॉस का पार्टी ऑल नाइट से इस साल धूम मचा दी और अब उन्होंने डेढ़ इश्किया में गुलजार के लिखे गीत को अपनी आवाज दी है।

गाना 'हॉर्न ओके प्लीज' अरशद वारसी पर फिल्माया जाएगा, जो फिल्म में बब्बन का किरदार निभा रहे हैं। इस गीत के लिए फिल्म प्रोड्यूसर व म्यूजिक कम्पोजर विशाल भारद्वाज ने यह योजना बनाई थी।

डेढ़ इश्किया के लिए शूट करते हुए नसीरूद्दीन शाह के सामने क्यों आई माधुरी को शर्म

सूत्रों के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छवि को देखते हुए हनी सिंह को विश्वास नहीं हो रहा है कि गुलजार साहब की तरफ से स्वीकृति मिलेगी। यह ऑफर मिलते ही, हनी सिंह ने सभी कमिटमेंट्स को दरकिनार किया और भारद्वाज से मिलने मुंबई पहुंच गए।

तस्वीरों में देखें, माधुरी ने सलमान के साथ किया डेढ़ इश्किया का प्रमोशन, पुरानी यादें कीं ताजा

सूत्रों का कहना है कि विशाल चाहते थे कि हनी सिंह दिल्ली-उत्तर प्रदेश के लहजे में इस गाने को रिकॉर्ड करें। विशाल ने रिकॉर्डिंग की और हनी से काफी इम्प्रेस हुए। डेढ़ इश्किया 10 जनवरी को रिलीज होगी।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।