विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़िल्म 'जब वी मेट' के 10 साल पूरे, जानें इमित्याज़ अली क्या बदलना चाहते हैं

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 05:32 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Oct 2017 01:41 PM (GMT+05:30)

शाहिद कपूर और करीना कपूर ख़ान की इस फ़िल्म को 10 साल हो चुके हैं मगर, इस फ़िल्म के गाने, ...और पढ़ें

फ़िल्म 'जब वी मेट' के 10 साल पूरे, जानें इमित्याज़ अली क्या बदलना चाहते हैं
फ़िल्म 'जब वी मेट' के 10 साल पूरे, जानें इमित्याज़ अली क्या बदलना चाहते हैं

मुंबई। 10 साल पहले इम्तियाज़ अली ने बॉलीवुड को दी एक ऐसी फ़िल्म जिसे क्रिटिक्स और जनता दोनों से ही बेशुमार प्यार मिला। दिल्ली से भंटिडा की ट्रेन, जिसमें बक-बक करती हुई हीरोइन और अपनी ज़िन्दगी की परेशानियों को झेलता हुआ हीरो और फिर शुरू होता है इनका मजेदार सफ़र...अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं फ़िल्म 'जब वी मेट' की।

शाहिद कपूर और करीना कपूर ख़ान की इस फ़िल्म को 10 साल हो चुके हैं मगर, इस फ़िल्म के गाने, इसकी कहानी, इसके डायलॉग्स लोगों की ज़हन में आज भी ताज़ा है। आपको बता दें कि इम्तियाज़ अली ने इस फ़िल्म से पहले रोमांटिक फ़िल्म 'सोचा ना था' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था हालांकि, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई, मगर इसे बेहतरीन फ़िल्म माना जाता है। जब 'जब वी मेट' रिलीज़ हुई तो इम्तियाज़ अली का नाम मानो हर किसी की जुबां पर चढ़ गया। डायरेक्टर इम्तियाज़ आज बहुत से एक्टर्स की विशलिस्ट का हिस्सा हैं और हर कोई इनके साथ काम करना चाहता है। लेकिन, आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इम्तियाज़ आज भी 'जब वी मेट' में बहुत कुछ बदलाव लाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' कंट्रोवर्सी: आगे-आगे विवाद, पीछे-पीछे भंसाली और पिस रहे हैं दीपिका-रणवीर

 

हाल ही में पीटीआई के साथ इंटरव्यू में इम्तियाज़ अली ने इस फ़िल्म के 10 साल पूरे होने की ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा यह उनकी ज़िन्दगी की सबसे स्पेशल फ़िल्म है और उनके दिल के बेहद करीब है। "आज 10 साल बाद भी लोग इस फ़िल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फ़िल्म के फैन्स हैं और मुझे डर है कि अगर मैंने इसमें लाने वाले बदलाव को ज़ाहिर किया तो मुझे बहुत मार पड़ेगी। मगर, हां यह सच है कि मैं इसमें अब भी बहुत सारे बदलाव लाना चाहता हूं।" इम्तियाज़ ने कहा।

शाहिद और करीना आज अपने करियर के सबसे अच्छे मुक़ाम पर है। पर्सनल लाइफ की भी बात की जाए तो दोनों अपनी अपनी ज़िन्दगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। यह तो आप जानते ही होंगे कि 'जब वी मेट' उनके लम्बे रिलेशनशिप का अंत था। इस फ़िल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप भी हुआ और दोनों कभी साथ दिखाई नहीं दिए। हालांकि, पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दोनों ने साथ काम किया था मगर, एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया। करीना ने सैफ़ अली ख़ान से शादी की और बेटे तैमूर को जन्म दिया। वहीं, शाहिद ने दिल्ली की लड़की मीरा कपूर से शादी की, इनकी बेटी मीशा भी इनकी फैमिली का हिस्सा हैं। 

यह भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' की चिटियां कलाइयां, जमकर नाचे करीना, सोनम और स्वरा, देखें तस्वीरें भी

 

'जब वी मेट' उस समय शाहिद के करियर के लिए भी सबसे बड़ा जम्प थी। इस फ़िल्म से पहले बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थीं। करीना फिलहाल सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रहीं हैं। वहीं शाहिद जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' में नज़र आने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।