विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल के सबसे बकवास फिल्‍मी डायलॉग

By rohitEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 10:33 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Dec 2014 10:36 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड फिल्में अपने अनोखे और मजेदार डायलॉग्स के लिए जाना जाता है। लेकिन अक्सर कुछ डायलॉग्स ऐसे लिख दिए जाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड फिल्में अपने अनोखे और मजेदार डायलॉग्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अक्सर कुछ डायलॉग्स ऐसे लिख दिए जाते हैं जिनसे दर्शक न सिर्फ निराश होते हैं बल्कि चिढ़ भी जाते हैं। 2014 में भी कुछ फिल्मों के डायलॉग इतने बकवास थे कि दर्शक उन्हें सुनकर ही ठगा सा महसूस करने लगे। तो हम आपको कुछ ऐसे ही डायलॉग्स की याद दिलाने जा रहे हैं जिन्हें इस साल के सबसे बकवास डायलॉग कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

फिल्मः मैं तेरा हीरो

डायलॉगः

- तुम्हारी हरकतें, कुत्ते की दुम और कट्रीना की हिन्दी कभी सीधी नहीं हो सकती।

- मैं दिखता हूं स्वीट, इनोसेंट, स्वामी टाइप का, लेकिन एक्चुअली हूं बहुत बड़े हरामी टाइप का।

- अच्छा खासा रणबीर कपूर मिल रहा था, लेकिन इनकी किस्मत में तो शक्ति कपूर ही लिखा है।

फिल्मः गुंडे

डायलॉगः

- वो रोएगा, कोसेगा और कहेगा पापी, जब नंदिता बनेगी उसकी भाभी।

फिल्मः रागिनी एमएमएस 2

डायलॉगः

- नॉर्मल लोगों के साथ रहा करो, पैरानॉर्मल लोगों के साथ नहीं।

- हॉरर फिल्म का असली मजा तो रात को अकेले में ही आता है।

फिल्मः द एक्सपोज

डायलॉगः

- रवि कुमार लंगोट का बहुत पक्का है, वो बिस्तर पर नींद के अलावा कुछ नहीं लेता।

- मगर मेरी एक शर्त है, मैं विलेन से मार नहीं खाऊंगा। वो कहावत सुनी होगी न आपने, कि राजा का बेटा भले ही नंगा पैदा हो, मगर होता वो राजकुमार ही है।

फिल्मः किल दिल

डायलॉगः

- मूंगफली में छिलके और लड़कियों में नखरे न होते तो जिंदगी कितनी आसान होती। गन चलाने के लिए फिंगर में नहीं, बैकसाइड में दम होना चाहिए।

फिल्मः हेट स्टोरी 2

डायलॉगः

- शहर बदलने से मेरा शरीर तो नहीं बदलेगा।

- जब औरत अपनी इज्जत बेचने पर आ जाती है...तो फिर किसी भी आदमी को खरीद सकती है।

फिल्मः जय हो

डायलॉगः

- अगर कोई भी कुत्तागीरी की न...तो मेरा भाई तुझे कुत्ता बनाके छोड़ेगा।

फिल्मः हीरोपंती

डायलॉगः

- हीरोपंती करेगा....क्या करूं यार, सबको आती नहीं और मेरी जाती नहीं।

- जो दोस्त कमीने नहीं होते...वो दोस्त कमीने नहीं होते।

फिल्मः एक्शन जैक्सन

डायलॉगः

- पैंट उतारते ही सामने आ जाती है।

फिल्मः राजा नटवरलाल

डायलॉगः

- रिस्क और ऑपरचुनिटी के बीच में ही तो चांस मिलता है और जो इस चांस के साथ रोमांस करता है, वही राजा कहलाता है।

फिल्मः उंगली

डायलॉगः

- क्योंकि जब घी सीधी और टेढ़ी उंगली दोनों से न निकले तो बीच का रास्ता अपनाना पड़ता है।

- तुम्हारा हार्डवेयर सॉफ्टवेयर बन जाएगा।

पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस रजनीकांत को पड़ा भारी!

पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड ने शाहरुख खान को अपने ही बंगले में घुसने नहीं दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।