विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी के बाद मृत पाई गई एक्‍ट्रेस, परिवार ने लगाया बलात्‍कार का आरोप

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2016 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 02:38 PM (IST)

बाॅलीवुड की 21 साल की जूनियर आर्टिस्ट रुक्सार खान शनिवार को अपनी एक दोस्त के घर पार्टी के बाद मृत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बाॅलीवुड की जूनियर आर्टिस्ट रुक्सार खान शनिवार को अपनी एक दोस्त के घर पार्टी के बाद मृत पाई गई। पुलिस जहां रुक्सार की मौत की वजह ड्रग की ओवर डोज बता रही है, वहीं उनके परिवारवालों ने दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई है।

शाहरुख खान की 'फैन' का भी गेम लाएगा यशराज बैनर

आपको बता दें की रुक्सार इवेंट के साथ-साथ छोटी बजट की फिल्मों में काम करती थीं। शुक्रवार की रात रुक्सार ने अपने दोस्तों पायल बनर्जी, तौशीद अहमद और समीर के साथ पार्टी करने का प्लान बनाया था। पार्टी पायल के घर कांदीवली के महदा काॅम्पलेक्स में हुई। देर रात पार्टी शुरू हुई जिसमें ड्रग के साथ-साथ एनर्जी ड्रिंक्स भी मौजूद थीं। सभी ने पार्टी का खूब लुत्फ उठाया और सुबह शनिवार को दोस्तों ने रुक्सार को उठाने की कोशिश की तो उन्होंने आंखें नहीं खोलीं। पुलिस और डाॅक्टर जब घर पहुंचे तो रुस्सार की मौत हो चुकी थी। बाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया, 'रुक्सार की मौत ड्रग की ओवर डोज का नतीजा है। हमारी टीम उनके दोस्तों से पूछ-ताछ कर रहा है। घटना स्थल से बियर की बोतलें और ड्रग के पैकेट बरामद किए गए हैं, जिन्हें फाॅरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

अवाॅर्ड फंक्शन में शाहरुख और फरहान के बीच क्यों हुई नोक-झोंक!

वहीं रुक्सार के चाचा नीर सिद्दीकी ने दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा, 'रुक्सार नशे की आदी नहीं थी। मुझे पुलिस की बातों पर भरोसा नहीं होता। रुक्सार के दोस्तों ने उसको जबरदस्ती नशा करा कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया होगा।' रुक्सार के परिवावालों ने मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।