विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'काम नहीं मिला तो पैसे के लिए फंक्शंस में रिबन तक काटा', छलका 'परदेस' की महिमा चौधरी का दर्द

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 03:46 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Nov 2017 09:00 AM (GMT+05:30)

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ महिमा रिलेशनशिप में रही थीं, मगर रिया पिल्लई से उनका अफ़ेयर शुरू होने की वजह से महिमा ने लिएंडर से दूरी बना ली।

'काम नहीं मिला तो पैसे के लिए फंक्शंस में रिबन तक काटा', छलका 'परदेस' की महिमा चौधरी का दर्द
'काम नहीं मिला तो पैसे के लिए फंक्शंस में रिबन तक काटा', छलका 'परदेस' की महिमा चौधरी का दर्द

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान के साथ 'परदेस' से डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी काम ना मिलने से दुखी हैं। एक इंटरव्यू में महिमा का ये दर्द बाहर छलका है। महिमा को इस बात का अफ़सोस है कि बॉलीवुड में उनकी उम्र की एक्ट्रेसेज़ के लिए रोल नहीं लिखे जाते, जिसकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी।

हाल ही में मिड डे को दिये इंटरव्यू में 44 वर्षीय महिमा ने कहा कि मनमुताबिक़ रोल ना मिलने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी। महिमा ने कहा, "तब में सिंगल मर्दर थी और मुझे पैसे कमाने थे। बच्चे के साथ फिल्मों में काम करना मुश्किल होता है, लेकिन इसमें आपको बहुत वक्त देना पड़ता है। तब मैंने कुछ टीवी शो में बतौर जज काम किया, कई फंक्शन में पहुंची और रिबन काटने का काम किया, क्योंकि यह मेरे लिए सुविधाजनक था। इसके जरिए मुझे जल्द और अच्छे पैसे मिलने लगे।''

महिमा आगे कहती हैं, ''अब जबकि मैं पलटकर देखती हूं तो लगता है कि उन कामों ने मुझे बतौर एक्ट्रेस बर्बाद कर दिया।'' 2006 के बाद महिमा की ऑनस्क्रीन प्रेजेंस बेहद कम हो गयी। कई साल के लंबे गैप के बाद महिमा बंगाली थ्रिलर फिल्म डार्क चॉकलेट में नजर आईं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने 'दाग- द फायर', 'प्यार कोई खेल नहीं', 'धड़कन', 'दीवाने', 'ओम जय जगदीश' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में काम किया था।

महिमा का असली नाम रितु चौधरी है, जिसे उन्हों ने फिल्मों के लिए बदला था। फ़िल्मों में आने से पहले महिमा ने टीवी कमर्शियल्स में भी काम किया था। आमिर ख़ान और ऐश्वर्या राय के साथ एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से उन्हें सुर्खियां मिलीं। महिमा ने बतौर वीजे भी काम किया था।

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ महिमा रिलेशनशिप में रही थीं, मगर रिया पिल्लई से उनका अफ़ेयर शुरू होने की वजह से महिमा ने लिएंडर से दूरी बना ली। 2006 में उनकी शादी आर्किटेक्ट बिज़नेसमैन बॉबी मुखर्जी के साथ हुई। उनकी 8 साल की बेटी अरियाना है। महिमा उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने कहा था कि बॉबी के साथ वह औपचारिक रूप से तलाक तब लेंगी, जब उन्हें कोई और मिल जाएगा। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नीना गुप्ता ने भी फेसबुक पर पोस्ट लिखकर काम मांगा था, जिसके बाद नीना को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी फ़िल्म मुल्क़ में साइन किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।