विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रत्यूषा और जिया खान सुसाइड केस की ये पांच समानताएं चौंका देंगी आपको

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2016 07:02 PM (IST)

प्रत्यूषा बनर्जी की असामयिक मौत ने जिया खान सुसाइड केस की याद दिला दी है। हालांकि दोनों सुसाइड केस है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। प्रत्यूषा बनर्जी की असामयिक मौत ने जिया खान सुसाइड केस की याद दिला दी है। हालांकि दोनों सुसाइड केस है, सिर्फ यही इनमें समानता नहीं है। आइए इन दोनों केस की और भी समानताओं पर एक नजर डालते हैं-

मरने का तरीका एक- तीन जून, 2013 को जिया खान जुहू स्थित सागर संगीत बिल्डिंग के अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गई थीं। वहीं कहा जा रहा है कि एक अप्रैल को प्रत्यूषा बनर्जी ने कांदिवली स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटककर जान दे दी।

प्रत्यूषा बनर्जी से जुड़ीं खबरें विस्तार से पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

उम्र भी लगभग एक- जिया खान की जब मौत हुई, तब वह 25 साल की थीं। जबकि प्रत्यूषा बनर्जी उनसे करीब एक साल छोटी थीं। दो अभिनेत्रियों की जिंदगी खत्म हो गई, पर मौत की वजहें सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इतनी कम उम्र में दोनों अभिनेत्रियों का गुजर जाना वाकई में दुखद है।

कपूर फैमिली के इस चिराग को अब तक मिली सिर्फ नाकामी!

तनावपूर्ण संबंध-जिया खान की मौत के बाद तमाम तरह की रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के साथ तनावपूर्ण संबंध को लेकर जिया खान द्वारा जान देने की बातें कही गईं। यहां तक कि सीबीआई ने सूरज पंचोली पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप भी दायर किया। बाद में गिरफ्तार भी गया, मगर जमानत पर रिहा हो गए। वहीं अब तक की रिपोर्टों व खुलासों के मुताबिक, प्रत्यूषा के भी ब्वायफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ संबंध खराब थे। माता-पिता व दोस्तों से लेकर साथी कलाकार भी राहुल पर प्रत्यूषा को प्रताडि़त करने और धोखा देने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं राहुल पर भी खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हो चुका है, जबकि गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

जब वरुण धवन के साथ पकड़ी गईं आलिया भट्ट!

मांओं ने कहा, मर्डर है सुसाइड नहीं-जिया खान की मां राबिया कई बार कह चुकी हैं कि उनकी बेटी ने खुद की जिंदगी नहीं खत्म की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। इस बात का दावा करते हुए उन्होंने बांबे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। साथ ही पंचोली परिवार पर रसूख का इस्तेमाल कर तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का भी आरोप लगाया था। वहीं प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी ने भी हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि राहुल राज सिंह ने उसकी जान ली है। उन्होंने क्राइम ब्रांच को केस सौंपने की भी मांग की है। राहुल द्वारा धमकाने का भी आरोप लगाया है।

फिर बिकनी में दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या, तस्वीर हुई वायरल

करियर की शुरुआत अच्छी, पर बाद में मिली नाकामी- दोनों की ही मौत की वजहों में एक वजह उनके करियर में मिल रही नाकामी भी शामिल रही। रिपोर्टों के मुताबिक, मौत के समय प्रत्यूषा और जिया अपने करियर में संघर्ष कर रही थीं। हालांकि दोनों के करियर की शुरुआत अच्छी रही थी। जिया ने 2007 में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के अपोजिट 'निशब्द' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं, मगर इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से घर-घर पहचानी जाने वालीं प्रत्यूषा को फिर कभी उतनी कामयाबी नहीं मिल पाई। वो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी दिखीं, मगर मौत के बाद सामने आई रिपोर्टों में यह बात भी सामने आई कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं और कर्ज चुकाने के लिए काम तलाश रही थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।