विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद को 18 का समझते हैं 50 साल के आमिर!

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Fri, 13 Mar 2015 12:05 PM (IST)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान शनिवार को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन 1986 की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के हीरो आमिर अपने आप को 18 साल के किशोर की तरह समझते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान शनिवार को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन 1986 की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के हीरो आमिर अपने आप को 18 साल का टीनेजर समझते हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान आमिर से पत्रकारों ने उनकी उम्र के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'उम्र से क्या फर्क पड़ता है यार। मैं तो अभी भी अपने आप को 18 साल का टीनेजर समझता हूं।'

उन्होने कहा, 'मैं ऐसा नहीं समझता कि मैं अपने कैरियर की उंचाई तक पहुंच चुका हूं। क्योंकि जब आप सबसे ऊपर होते हैं तो वहां से सिर्फ नीचे आते हैं।'

आमिर हर रोल को पूरी बारीकी से निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगली फिल्म 'दंगल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि आमिर की हर फिल्म खास होती है। 'दंगल' एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें आमिर ने कुश्ती के कोच महावीर फोगट की भूमिका निभाई है।

अब एक्शन करते नजर आएंगे इमरान हाशमी.

टीवी एक्ट्रेस को छेड़ा तो हुई...