Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दादा राज कपूर की 67 साल पुरानी ये चीज बनी रणबीर की अनमोल धरोहर

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jul 2017 01:59 PM (IST)

    रणबीर कपूर दरअसल अपने परिवार के एक और सदस्य आदर जैन के बॉलीवुड लॉन्च के मौके पर आये थे। वो इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन भी कर रहे हैं जिसमे ...और पढ़ें

    दादा राज कपूर की 67 साल पुरानी ये चीज बनी रणबीर की अनमोल धरोहर
    दादा राज कपूर की 67 साल पुरानी ये चीज बनी रणबीर की अनमोल धरोहर

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई।(Exclusive) रणबीर कपूर को अपने दादा राज कपूर से बेहद लगाव था और आज वो उन्हें बहुत मिस करते हैं लेकिन उनकी एक 67 साल पुरानी अनमोल धरोहर को रणबीर ने हमेशा के लिए अपने पास सहेज कर रखा है।

    मुंबई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि उनके एक फैन ने उन्हें एक ऑटोग्राफ भेजा था। ये ऑटोग्राफ उनके दादा राजकपूर का है जो उन्होंने 1950 में दिया था। रणबीर कपूर कहते हैं "जब मेरी पहली फिल्म 'सावरिया' रिलीज़ हुई थी तो हरियाणा के एक व्यक्ति ने मुझे एक चीज भेजी, जो मेरी अब तक कि सबसे अनमोल कीमती वस्तु बन गई है। यह मेरे जीवन का मंत्र भी बन गया है। दादा जी का ऑटोग्राफ जो अब मुझसे कभी जुदा नहीं होगा। इस ऑटोग्राफ के साथ एक बात कही गई है - "विनम्रता किसी भी कलाकार के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है।"

    यह भी पढ़ें:तैमूर की मॉम करीना कपूर खान का ये है Refreshing look, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

     

    रणबीर कपूर दरअसल अपने परिवार के एक और सदस्य आदर जैन के बॉलीवुड लॉन्च के मौके पर आये थे। वो इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन भी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी हैं।