विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: सिर्फ इन 7 एक्टर्स को ही मिला रजनीकांत के साथ काम करने का मौका!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:00 PM (IST)

सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन पर जानिये उन सात एक्टर्स के बारे में जिन्हें रजनी के साथ काम करने का मिला है मौका...

News Article Hero Image

मुम्बई। सुपरस्टार रजनीकांत की पूरी दुनिया फैन हैं। वे भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं, दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं। आज उनका जन्मदिन है। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स भी उनको बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं। उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है पर सबको मौका नहीं मिलता। आज हम आपको उन 7 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। पहला नाम है अक्षय कुमार का जो फिलहाल रजनीकांत के साथ फ़िल्म '2.0' में काम कर रहे हैं और हाल ही में इस फ़िल्म का पहला लुक सामने आया है।

'बाहुबली' को मारने वाले 'कटप्पा' से शाह रूख़ का ये कनेक्शन जानकर चौंक जाएंगे!

पहले की बात करें तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रजनी के साथ तीन फ़िल्मों में काम किया है। पहला- अंधा कानून, गिरफ़्तार और 'हम'। 'हम' इन सबमें सर्वाधिक लोकप्रिय फ़िल्म रही है। 'जुम्मा-चुम्मा दे दे' गीत आज तक लोग गुनगुनाते हैं। इस फ़िल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ छोटे मियां गोविंदा भी थे। मुकुल आनंद की यह फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

शाहरुख खान, माहिरा संग दुबई में गुपचप कर रहे हैं 'रईस' की शूटिंग!

अगला नाम है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान का। इनदिनों अपनी फ़िल्म 'दंगल' के प्रमोशन में जुटे आमिर ने एक बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काम किया है। फ़िल्म का नाम था- 'आतंक ही आतंक'। लेकिन,यह फ़िल्म चल नहीं पायी थी। साफ़ है, चाहे स्टार कितना भी बड़ा क्यों न हो अगर कहानी में दम नहीं तो फ़िल्म पिट जाती है।

कठोर बचपन के बावजूद, बस कंडक्टर से सुपरस्टार बने रजनीकांत!

शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रा. वन' वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास असर नहीं डाल पायी थी लेकिन, इस फ़िल्म की सेहत के लिए शाह रुख़ ने रजनीकांत से स्पेशल रिक्वेस्ट की थी कि वो एक कैमियो के रूप में ही सही पर 'रा.वन' में ज़रूर काम करें। रजनी ने उनकी यह रिक्वेस्ट मान ली थी।

अमिताभ बच्चन की इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड ही नहीं देश भी छोड़ दिया...आज दिखती हैं ऐसी!

अनिल कपूर भी रजनीकांत के साथ फ़िल्म 'बुलंदी' में काम कर चुके हैं। यह फ़िल्म कमोवेश भुला दी गयी है लेकिन ठाकुर के किरदार में रजनीकांत और डबल रोल में अनिल कपूर हर उस दर्शक को ज़रूर याद होंगे जिन्होंने यह फ़िल्म देखी है। रजनीकांत के कुछ स्टाइल तो बहुत पॉपुलर हुए थे इस फ़िल्म से।

रजनीकांत ने जो चुनिंदा हिंदी फ़िल्में की हैं उनमें से 'चालबाज़' एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है। इस फ़िल्म में सन्नी दियोल रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आये। इस फ़िल्म की खास बात थीं श्रीदेवी। श्रीदेवी ने फ़िल्म में डबल रोल किया था और एक ने सन्नी से तो दूसरे ने रजनीकांत से रोमांस किया था।

करिश्मा कपूर के ब्वॉयफ्रेंड तलाश रहे हैं घर, क्या लिव इन में रहने की है तैयारी!

जब अच्छे-अच्छे स्टार्स रजनीकांत के साथ काम न कर पाएं हों तो ऐसे में अगर किसी बच्चे को यह मौक़ा मिल जाए तो वो बच्चा भी तो कोई ख़ास ही होगा। जी हां, इस तस्वीर में जो बच्चा नज़र आ रहा है वो और कोई नहीं बल्कि रितिक रौशन हैं। यह फ़िल्म उनके नाना जे.ओमप्रकाश ने बनाई थी और फ़िल्म में रितिक के पापा राकेश रौशन ने भी काम किया था।

शाहरुख़ ने राज ठाकरे से की मुलाकात , माहिरा से प्रमोशन नहीं करवाने का दिया भरोसा

बहरहाल, 12 दिसंबर को जन्में रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार तक का जो सफर तय किया है, उसमें उन्होंने कई लोगों के साथ काम किये हैं पर क्या यह महज संयोग ही है कि बॉलीवुड के सिर्फ इन सात एक्टर्स को ही उनके साथ काम करने का मौका मिला?