विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : चंकी पांडे को इस फैन ने लिखे थे खून से ख़त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 01:03 PM (IST)

चंकी बताते हैं कि उस वक्त फैन्स वाकई काफी क्रेजी चीजें किया करते थे। वे उस दौर के फैन्स को बहुत मिस भी करते हैं।

Exclusive : चंकी पांडे को इस फैन ने लिखे थे खून से ख़त
Exclusive : चंकी पांडे को इस फैन ने लिखे थे खून से ख़त

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। चंकी पांडे ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली थी तो उनकी धाकड़ एंट्री हुई थी। उन्हें अपनी पहली फिल्म से ही काफी स्टारडम मिला था। उन्हें उस वक्त का सुपरस्टार बना दिया गया था।

चंकी उस दौर के स्टारडम के बारे में बातचीत करते हुए कहते हैं कि आज आपकी फिल्म पसंद आ रही है या नहीं। लोग आपको पसंद कर रहे हैं या नहीं। ट्विटर , फेसबुक से आपको पता चल जाता था। लेकिन उस दौर में फैन की दीवानगी अलग सी होती थी। उस वक्त चूंकि स्टार्स सीधे परदे पर दिखते थे और कहीं दिखते ही नहीं थे। तो लोगों के लिए बड़ी बात होती थी। उस वक्त कुछ मैग्जीन में आप छपे तो आप लोगों तक पहुंच पाते थे। इसलिए फैन्स का स्टार तक पहुंचना कठिन होता था।

परिणीति के लिए आया है अंबाला से मां का प्यार, ढेर सारा अचार 

ऐसे में कोई फैन अगर आपके लिए ऐसी दीवानगी दिखाये कि उसने खून से खत लिख कर भेजा हो तो आप सोचें उस वक्त आपकी स्थिति क्या होगी। चंकी बताते हैं कि जब उनकी पहली फिल्म आग ही आग रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें पोस्ट से एक खत आया। वह खत खून से लिखा गया था चंकी वह खत देख कर डर गये थे। वह खत लिखने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा था। सो, चंकी ने मान लिया कि यह खत किसी लड़की ने लिखा होगा।लेकिन चंकी को उस वक्त अधिक हैरानी हुई, जब लोगों ने उन्हें बताया कि यह खत किसी लड़की ने नहीं, बल्कि लड़के ने लिखा है। उन्हें एक बात जान कर और हैरानी हुई कि उस लड़के के पिताजी की मुर्गे की दुकान थी और वह खत उसने मुर्गे के खून से लिखी थी अपने खून से नहीं।

कपिल शर्मा भले ही मशहूर गुलाटी को मिस कर रहे होंगे, परिणीति ने तो बिल्कुल नहीं किया 

चंकी बताते हैं कि मैं तो डर गया था। लेकिन यह जानने के बाद मेरी हंसी का ठिकाना नहीं था। बाद में मैं उससे मिला भी वह मुंबई का ही था। चंकी बताते हैं कि उस वक्त फैन्स वाकई काफी क्रेजी चीजें किया करते थे। वे उस दौर के फैन्स को बहुत मिस भी करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।