विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान को चीन में मिला एक प्‍यारा-सा 'किस'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 19 May 2015 01:10 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फीमेल फैन्‍स सिर्फ भारत में ही नहीं चीन में भी मौजूद हैं। ऐसी फीमेल फैन्‍स जो मौका मिलने पर उन्‍हें सबके सामने 'किस' करने से भी नहीं चूकतीं। आमिर का हाल में अपनी एक ऐसी ही फीमेल फैन्‍स से सामना हुआ।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फीमेल फैन्स सिर्फ भारत में ही नहीं चीन में भी मौजूद हैं। ऐसी फीमेल फैन्स जो मौका मिलने पर उन्हें सबके सामने 'किस' करने से भी नहीं चूकतीं। आमिर का हाल में अपनी एक ऐसी ही फीमेल फैन्स से सामना हुआ।

शॉपिंग मॉल में साथ नजर आए शाहरुख और अबराम

आमिर खान चीन के शंघाई शहर में थे। तभी एक चीनी लड़की आई और उसने आमिर को गाल पर एक जबरदस्त किस कर दिया। किस करने के बाद इस लड़की ने आमिर के कान में कुछ फुसफुसाया भी। इस दौरान आमिर सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आए, फिर उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं था।

दरसअल, आमिर अपनी फिल्म 'पीके' के प्रीमियर के लिए चीन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कुछ छात्रों के साथ मंच पर डांस भी किया। फिल्म 'पीके' जल्द ही चीन में रिलीज होने वाली है। आमिर की यह दूसरी फिल्म है जो चीन में रिलीज हो रही है। इससे पहले आमिर की 'थ्री ईडियट्स' को भी चीन में रिलीज किया गया था।

श्रद्धा कपूर यह फिल्म पाकर खुद को मान रही हैं खुशकिस्मत