विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस : गोविंदा मैदान से हटे, इस शुक्रवार अरबाज़ के मुकाबले कमांडो

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 08:28 AM (IST)

गोविंदा 16 को ही फिल्म रिलीज़ करने पर अड़े हैं। उनका साफ़ साफ़ कहना है कि चाहे इसके लिए उन्हें ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस : गोविंदा मैदान से हटे, इस शुक्रवार अरबाज़ के मुकाबले कमांडो
बॉक्स ऑफिस : गोविंदा मैदान से हटे, इस शुक्रवार अरबाज़ के मुकाबले कमांडो

मुंबई। जॉली की जबरदस्त कामयाबी और रंगून के उड़ गए रंग के बाद इस हफ़्ते बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों का शोर तो नहीं होगा लेकिन अरबाज़ खान और विद्युत जामवाल जैसे सितारे अपनी किस्मत चमकाने के लिए मैदान पर उतरने जा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड को लोगान के साथ इस बार शुक्रवार यानि तीन मार्च को हिंदी की तीन फिल्में रिलीज़ होंगी , जिसमें गौरव अजय कौरा और डॉली चावला स्टारर ' लव शव प्यार वार ' भी शामिल है। लेकिन उससे पहले आपको बता देते हैं कि गोविंदा की लंबे समय के बाद आ रही सोलो हीरो फिल्म ' आ गया हीरो ' की रिलीज़ डेट फिर आगे बढ़ गई है। ये फिल्म पहले 24 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी। फिर उसे टाल कर तीन मार्च किया गया और अब 16 मार्च। आपको बता दें कि 16 मार्च को गुरुवार है , शुक्रवार नहीं। फिर भी गोविंदा 16 को ही फिल्म रिलीज़ करने पर अड़े हैं। उनका साफ़ साफ़ कहना है कि चाहे इसके लिए उन्हें थियेटर खरीदना ही क्यों ना पड़े लेकिन वो गुरूवार को ही फिल्म रिलीज़ करेंगे। एक फिल्म के मैदान में हटने से अब इस शुक्रवार को ' कमांडो 2 ' और ' जीना इसी का नाम है ' के बीच मुकाबला होगा।

Exclusive: यामी गौतम की खूबसूरत त्वचा का राज़, है मम्मी के पास 

 

जैसा की नाम से ही समझ में आ रहा है कमांडो का ये सीक्वल जबरदस्त एक्शन स्टंट से भरा होगा। फिल्म , 2013 में आई कमांडो-अ वन मैन आर्मी का अगला भाग है और इस बार नाम कमांडो- द ब्लैक मनी ट्रेल रखा गया है। विद्युत जामवाल इस भाग में भी अपने उसी मार्शल आर्टिस्टिक अंदाज़ में नज़र आएंगे। काले धन के खिलाफ लड़ी जाने वाली इस मुहीम में उनके साथ अदा शर्मा और ईशा गुप्ता भी हैं। फिल्म की थीम , मलेशिया के शूटिंग लोकेशंस और एक्शन को देखे हुए बी और सी सेंटर्स में फिल्म को अच्छी कमाई की उम्मीद है। करीब 21 करोड़ कमाने वाली पहली कमांडो को तीन करोड़ 69 लाख की ओपनिंग लगी थी।

Exclusive : ये Lovely girl उठा सकती है बंदूक और चलाना भी जानती है 

 

केशव पन्नीरी डायरेक्टेड फिल्म जीना इसी का नाम है , लाइफ के अलग अलग मूवमेंट को लेकर बनाई गई एक फिल्म है जिसमें लव और इमोशंस के साथ अलग अलग किरदारों के जिंदगी की कहानियां है। करीब 200 अलग अलग लोकेशंस पर शूट की गई अरबाज़ खान , मंजरी फड़नीस , हिमांश कोहली , आशुतोष राणा और रति अग्निहोत्री स्टारर इस फिल्म का बजट ज़्यादा न होने और कोई बड़े बजट की फिल्म रिलीज़ न होने के कारण जीना इसी का नाम है को अच्छा कलेक्शन मिलने की उम्मीद की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।