विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ने प्लूटो के लिए एक बार में कह दी हां

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 10 Jun 2015 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2015 09:00 AM (IST)

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान दर्शकों के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया लेकर आते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान दर्शकों के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया लेकर आते हैं। आमिर अपनी पिछली फिल्म 'पीके' में एलियन के रूप में नजर आए थे। इन दिनों फिल्म 'दिल धड़कने दो' में दिलचस्प किरदार को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड ने भी ऐसे प्यार से बोला, हैप्पी बर्थडे सोनम

इस बारे में पूछे जाने पर आमिर कहते हैं, 'जोया अख्तर मेरे पास इस मजेदार आइडिए को लेकर आई थी। इसमें मुझे फिल्म के किरदार 'प्लूटो' जो कि एक डॉगी है, उसके लिए वॉइस ओवर करना था। मैंने खुशी-खुशी इसे करना स्वीकार कर लिया। इस बात के लिए मैंने दोबारा सोचा भी नहीं।'

आमिर ने बताया, 'फिल्म को देखना शानदार अनुभव रहा बल्कि इसका हिस्सा होने पर अच्छा महसूस हुआ। मैं इस काम को करने के बाद बहुत खुश था।'

देखिए प्रियंका के अमेरिकन शो 'क्वांटिको' का दूसरा टीजर

सुपर स्टार होने के नाते एक डॉग का रोल करे या ना करे का ख्याल मन में आने के सवाल पर आमिर ने कहा, 'मुझे यह पसंद आया। जब जोया ने मुझे कहा कि क्या मैं फिल्म को देखना चाहता हूं तो मैंने तुरंत इस बारे में हां कर दी। मेरा सौभाग्य था कि रिलीज के पहले फिल्म को देखने का मौका मिला।'

उन्होंने बताया, 'प्लूटो भी फिल्म में था। जावेद अख्तर साहब ने अपनी आवाज उसे दी। (प्लूटो की लाइन उन्होंने लिखी थी)। जब फिल्म पूरी हो गई। जब जोया ने पूछा कि मुझे कैसा लगा। मैंने कहा कि मुझे तो बहुत पसंद आया। हर किरदार ने मुझे हंसाया और रुलाया। एक्टर्स ने अच्छा परफॉर्म किया। इसे शानदार ढंग से लिखा गया।'

मैरी कॉम इस नेक काम के लिए सुपरहीरो भी बनने को तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।