विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! आमिर ने एक दिन में खाए 100 पान

By SumanEdited By:
Updated: Fri, 24 Oct 2014 02:27 PM (IST)

आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' में 9 अवतारों में नज़र आएंगे और उनमें से एक में वो हेलमेट पहने भी नज़र आएंगे। मज़े

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' में 9 अवतारों में नज़र आएंगे और उनमें से एक में वो हेलमेट पहने भी नज़र आएंगे। मज़े की बात ये है कि आमिर ने फिल्म में अपने किरदार के लिए पान भी खाया है। आमिर ने कहा कि वो किरदार के लिए दिन में 100 पान तक खा जाते थे।

आमिर ने कहा, 'असल जिंदगी में पान की आदत नहीं है। मैं इसे कभी-कभी खाता हूं लेकिन फिल्म के लिए मैंने हर सीन के लिए पान खाया। कई बार मैं एक दिन में 100 पान खा गया। हमारे पास सेट पर एक पान वाला होता था।'

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं ये ट्रेलर, क्या आपने देखा?

पढ़ेंः विराट कोहली का नाम लेते ही शरमा गईं अनुष्का!