विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कैसे सनी लियोन ने दुखाया आमिर खान का दिल

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 27 Jan 2016 01:54 PM (IST)

आमिर खान को सनी लियोन के बयान से बहुत धक्‍का लगा है। सनी ने कहा था कि आमिर उनके साथ शायद फिल्‍म में काम करना नहीं चाहेंगे। आमिर इन दिनों अपनी अगली फिल्‍म 'दंगल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान का कहना है कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर होती है, तो उन्हें एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन के साथ काम करने में कोई परेशनी नहीं होगी। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सनी ने एक सवाल के जवाब में यह कहकर कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी कि शायद उनके साथ आमिर खान कभी काम नहीं करना चाहेंगे।

आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार

हालांकि आमिर ने यह साफ कर दिया कि उन्हें सनी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सनी के इस बयान ने उन्हें काफी दुखी कर दिया। उन्होंने बताया, 'जब मैंने सनी लियोन का इंटरव्यू देखा, तो मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे बहुत दुख हुआ कि वह मेरे बारे में ऐसा सोचती है। लेकिन ऐसा है नहीं, अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट और रोल ऑफर होता है तो मुझे सनी के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।'

आमिर ने आगे कहा, 'मुझे उनकी पर्सनल लाइफ से कुछ लेना-देना नहीं है। सबसे पहले वह एक महिला हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं। मैं सीरियसली उनके साथ काम करना चाहना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे साथ काम करना चाहेंगी।'

'क्या कूल हैं हम-3' पर पाक में प्रतिबंध, सेंसर बोर्ड ने कहा- नहीं है देखने लायक

बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर नजर आएंगी।