विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कॉमेडियन के बहुत बड़े फैन हैं आमिर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 07:35 AM (IST)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसते रहना बहुत जरूरी है और यह बात आमिर खान को भी अच्‍छे से पता है। तभी तो वह अक्‍सर यू-ट्यूब पर अपने एक फेवरेट कॉमेडियन का वीडियो देखते रहते हैं और वो पिछले महीने अपने 50वें बर्थडे पर भी उन्‍हें बुलाना नहीं भूले

News Article Hero Image

मुंबई। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसते रहना बहुत जरूरी है और यह बात आमिर खान को भी अच्छे से पता है। तभी तो वह अक्सर यू-ट्यूब पर अपने एक फेवरेट कॉमेडियन का वीडियो देखते रहते हैं और वो पिछले महीने अपने 50वें बर्थडे पर भी उन्हें बुलाना नहीं भूले थे।

इस फिल्म में आलिया और फवाद के होंगे गरमा-गरम सीन!

चलिए बता ही देते हैं कि आखिर वो कौन कॉमेडियन है, जो आमिर को इतना पसंद है। यह कोई और नहीं, बल्कि अपने चुटीले और मजाकिया अंदाज से हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट करने वाले राजू श्रीवास्तव हैं। कॉमेडी शोज को पॉपुलर बनाने में जिस शख्स का सबसे अहम योगदान है, वो राजू श्रीवास्तव ही हैं।

इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं शाहरुख के दोनों बेटे

चलिए यह भी बता देते हैं कि आखिर क्यों आमिर, राजू श्रीवास्तव के फैन हैं। दरअसल, आमिर को साफ-सुथरी कॉमेडी पसंद है और इसी वजह से उन्हें राजू श्रीवास्तव भी पसंद है। आमिर ने इस बर्थडे पर आधे घंटे के लिए उन्हें बुक किया था, लेकिन लोगों को इतना मजा आया कि वह करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें हंसाते रह गए।

अब विराट-रैना ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज, सामने आया वीडियो