विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के घर होगी दीपावली की पार्टी

By Edited By:
Updated: Fri, 25 Oct 2013 04:35 PM (IST)

अभिनेता आमिर खान दीपावली के मौके पर अपने नए घर में एक बड़ी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। इसमें उनकी आने वाली फिल्म पीके और धूम 3 की सह अभिनेत्रियों अनुष् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता आमिर खान दीपावली के मौके पर अपने नए घर में एक बड़ी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। इसमें उनकी आने वाली फिल्म पीके और धूम 3 की सह अभिनेत्रियों अनुष्का शर्मा और कट्रीना कैफ को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। पाली हिल स्थित आमिर के नए घर में इस समय मरम्मत का काम चल रहा है।

पढ़ें:किसके एक लाख रुपए नहीं चुका रहे आमिर खान?

गत मई से उनका परिवार कार्टर रोड स्थित दो मंजिला अपार्टमेंट में निवास कर रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। मेहमानों में फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा, अभिषेक बच्चन, राजू हिरानी और सलमान खान के नाम शामिल हैं। आमिर के नजदीकी एक सूत्र ने बताया, सलमान खान का नाम मेहमानों की सूची में है। लेकिन वह पार्टी में नहीं आ पाएंगे क्योंकि इन दिनों वह अपनी फिल्मों और रियलिटी शो की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं। पिछले साल पार्टी के दौरान आमिर और उनकी पत्नी किरण राव ने अपने बेटे आजाद से मेहमानों को मिलवाया था।

आजाद पार्टी का प्रमुख आकर्षण थे। आमतौर पर साल में एक फिल्म करने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट इस साल कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे। वह इस समय राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म पीके और यशराज बैनर की धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर