विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज़ से पहले हुआ 'गोलमाल', आमिर-अजय की मीटिंग का ये रहा 'सीक्रेट'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 04:28 PM (IST)

हाल ही में आमिर खान से जब पूछा गया था कि क्या वह इस तरह की फिल्में और करेंगे, जिसमें दो सुपरस्टार हों तो उनका जवाब था कि क्यों नहीं।

रिलीज़ से पहले हुआ 'गोलमाल', आमिर-अजय की मीटिंग का ये रहा 'सीक्रेट'
रिलीज़ से पहले हुआ 'गोलमाल', आमिर-अजय की मीटिंग का ये रहा 'सीक्रेट'

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर ख़ान और अजय देवगन की फ़िल्में इस दिवाली पर टकरा रहा हैं। आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार तो अजय की गोलमाल अगेन रिलीज़ हो रही है। इस बड़े क्लैश की ख़बरों के बीच आमिर ने अजय से मुलाक़ात की और उन्हें गोलमाल अगेन के लिए विश किया।

आमिर ने इस मुलाक़ात की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की है। ट्विटर पर डाली गयी तस्वीर में उन्होंने गोलमाल को थम्स अप किया है और काफ़ी वक़्त बाद अजय से मुलाक़ात करने की बात कहते हुए उन्हें बेहतरीन शख़्स बताया है। आमिर ने यह तस्वीर फिलहाल शेयर इसलिए की है, चूंकि उन पर भी बॉक्स आॅफिस क्लैश को लेकर काफी सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि जहां आमिर ने साफ कहा है कि वह इन दोनों फ़िल्मों का क्लैश नहीं मान रहे हैं। चूंकि जो फ़िल्म अच्छी होगी, वही चलेगी। वहीं दूसरी तरफ अजय ने कहा है कि गोलमाल अगेन के व्यूर्स और सीक्रेट सुपरस्टार के व्यूर्स अलग हैं। यहां ऐसी क्लैश की बात ही नहीं है। 

यह भी पढ़ें: अजय देवगन अगर जान लें ये सीक्रेट तो इस दिवाली अामिर ख़ान से नहीं लगेगा डर

20 साल पहले अजय और आमिर इंद्र कुमार की फ़िल्म इश्क़ में पहली बार साथ आये थे, जो 1997 में रिलीज़ हुई थी। हाल ही में आमिर खान से जब पूछा गया था कि क्या वह इस तरह की फिल्में और करेंगे, जिसमें दो सुपरस्टार हों तो उनका जवाब था कि क्यों नहीं। फिलहाल दोनों साथ किसी फ़िल्म में नज़र आयेंगे या नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन फ़िलहाल आमिर ख़ान ने उन सारे लोगों की ज़ुबां पर ताला जड़ दिया है, जो गोलमाल अगेन और आमिर की फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लैश की बातें कर रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।