विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर को याद आए देवेन वर्मा के साथ बिताए पल

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 03 Dec 2014 11:45 AM (IST)

बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान ने अपने एक्‍टर दोस्‍त देवेन वर्मा के निधन पर शोक जताया है। आमिर ने देवेन के साथ 'अंदाज अपना अपना' में शूटिंग के दौरान बिताए पल याद किए। आमिर ने कहा, 'मुझे देवेन जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी उनके परिवार के

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने एक्टर दोस्त देवेन वर्मा के निधन पर शोक जताया है। आमिर ने देवेन के साथ 'अंदाज अपना अपना' में शूटिंग के दौरान बिताए पल याद किए।

आमिर ने कहा, 'मुझे देवेन जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना है।'उन्होंने कहा, 'वो एक बहुत शानदार को-स्टार थे। मुझे याद है कि 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर हमेशा उनके होंठों पर जोक्स रहते थे और वो हमेशा माहौल को खुशनुमा बनाकर रखते थे।'

हालांकि देवेन का आमिर के पिता के रूप में छोटा रोल था लेकिन वह अपनी परफॉर्मेंस के कारण पूरी फिल्म में छाए रहे। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और शक्ित कपूर थे।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः नहीं रहे शालीन हास्य के अभिनेता 'देवेन वर्मा'