विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के चेहरे पर नज़र रखें, वर्ना वो आपको ठग लेंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 14 Mar 2017 03:24 PM (IST)

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होगी और फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।

आमिर खान के चेहरे पर नज़र रखें, वर्ना वो आपको ठग लेंगे
आमिर खान के चेहरे पर नज़र रखें, वर्ना वो आपको ठग लेंगे

 मुंबई। फिल्म दंगल के बाद से आमिर खान ने अपना हुलिया एक बार फिर बदल दिया। दाढ़ी- मूंछे और बेतरतीब लंबे बाल। अगर आप सोच रहे हैं कि ये आमिर खान की अगली फिल्म का लुक है, तो जरा ठहरिए। आमिर अपने इस लुक को लेकर भी आपके साथ ठगी कर रहे हैं।

बता दें कि आमिर खान इन दिनों जबरदस्त एक्साइटेड हैं फिल्म ' ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां ' को लेकर। इसलिए नहीं कि ये आमिर खान के करियर की सबसे अनोखी फिल्म है बल्कि इसलिए इस फिल्म में वो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन अपने लुक को लेकर वो लगातार लोगों को झांसा देने के मूड में हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर जब मीडिया ने आमिर से उनके लुक को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा " इस फिल्म में हम अपने लुक को लेकर अलग अलग तरह के लुक ट्राई कर रहे हैं। ये उनमें से एक तो जरूर है लेकिन फाइनल लुक नहीं। थोड़ा और इंतज़ार कर देखना पडेगा।" आमिर ने कहा कि लुक भले ही ना हो लेकिन वो सिर्फ एक बात को लेकर एक्साइटेड हैं और वो है अमिताभ बच्चन। वो जिस तरह के एक्टर हैं , उनका जो मुकाम है, उन्हें पूरा विश्वास है कि वो बिग बी से बहुत कुछ सीख पाएंगे। ये उनके लिए हमेशा यादों में कैद करने वाला अनुभव रहेगा।

शाहरुख़ खान के साथ काम करने को लेकर आमिर खान ने बता दी सच्चाई

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं।  शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होगी और फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो सकती है ।