विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान ने दान किए 11 लाख रुपये

By Edited By:
Updated: Mon, 08 Sep 2014 11:14 AM (IST)

अभिनेता आखिर खान ने गुरुवार को बताया कि मुंबई फिल्म महोत्सव का समर्थन करने के लिए वह 11 लाख रुपये दान कर रहे हैं। यह

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता आखिर खान ने गुरुवार को बताया कि मुंबई फिल्म महोत्सव का समर्थन करने के लिए वह 11 लाख रुपये दान कर रहे हैं। यह महोत्सव इस साल अपने आगामी 16वें संस्करण के लिए धन की कमी से जूझ रहा है।

अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर आमिर ने लिखा, 'दोस्तों, मुंबई फिल्म महोत्सव को हमारी सहायता की जरूरत है। मैं 11 लाख रुपये दान कर रहा हूं। अगर आप भी आगे आते हैं और दान कर सकते हैं तो अच्छा होगा! धन्यवाद।' आमिर खान उन सिने प्रेमियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो इस तरह के महोत्सव को बचाने के लिए आगे आए हैं। इस महोत्सव का सालाना आयोजन मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज द्वारा किया जाता है।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए महोत्सव के निदेशक श्रीनिवासन नारायण ने कहा कि उम्मीद है कि बॉलीवुड के सभी खान ऐसा करेंगे।

सबके सामने क्‍यों रो पड़े आमिर, क्लिक करके जानिए

पढ़ें: इनके डांस के कायल हुए आमिर