विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार पर्दे पर न्यूड होंगे आमिर खान

By Edited By:
Updated: Tue, 22 Jul 2014 09:21 AM (IST)

आमिर खान अपनी अगली फिल्म पीके में न्यूड होंगे, ये चर्चा तो काफी समय से ही तेज है,

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान अपनी अगली फिल्म पीके में न्यूड होंगे, ये चर्चा तो काफी समय से ही तेज है, लेकिन अब खबर ये है कि वे फिल्म के पोस्टर में न्यूड पोज दे रहे हैं।

जी हां सूत्रों के मुताबिक आमिर खान फिल्म के पोस्टर में बिल्कुल न्यूड दिखेंगे, बस शरीर का कुछ हिस्सा एक रेडियो डिवाइस से ढका हुआ होगा। लगता है आमिर खान दर्शकों का हॉल में जाने तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उनकी बेताबी अभी से बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वैसे भी आमिर खान इस फिल्म को लेकर काफी समय से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस फिल्म में अलग-अलग अवतार अपनाए हैं।

बताया जाता है कि आमिर ने राजस्थान के किसी जंगल में फिल्म का ये न्यूड सीन शूट किया है। आपको बता दें कि ये कोई वलगर सीन नहीं है। बल्कि एक इमोशनल सीन है। इस फिल्म के साथ आमिर पहली बार पर्दे पर न्यूड होते दिखाई देंगे। फिल्म थ्री इडियट्स में ये टॉवल में दिखे थे।

इन दिनों फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा फिल्म के पहले लुक यानी पहले पोस्टर को लेकर लोगों में क्रेज है। इसलिए निर्माता फिल्म के पोस्टर को आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं।

पढ़ें - इस फिल्म के विलेन होंगे आमिर?


पढ़ें - लीक हो गई पीके की कहानी