विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा खुलासा! आमिर ने रणबीर से छीनी थी 'पीके'?

By rohit guptaEdited By:
Updated: Thu, 08 Jan 2015 08:36 AM (IST)

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्‍म में आमिर खान की एक्टिंग की जमकर सराहना हो रही है। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक हिरानी फिल्म में आमिर नहीं बल्कि रणबीर कपूर को लीड एक्टर के तौर पर लेना चाहते

News Article Hero Image

मुंबई। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग की जमकर सराहना हो रही है। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक हिरानी फिल्म में आमिर नहीं बल्कि रणबीर कपूर को लीड एक्टर के तौर पर लेना चाहते थे और उन्होंने कहानी के साथ बाकायदा रणबीर से बात भी कर ली थी। लेकिन जैसे ही आमिर को यह खबर पता चली, उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपने कनेक्शन और दोस्ती का इस्तेमाल किया।

जेल जाने से बच जाएंगे संजय दत्त, अगर...

आमिर फिल्म में लीड रोल करना चाहते थे और उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के जरिए हिरानी तक अपनी बात पहुंचाई। आमिर जानते थे कि फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए रणबीर से संपर्क किया जा रहा है लेकिन वे बड़े ही मजाकिया अंदाज में हिरानी को छेड़ते थे और उन्हें विश्वास दिलाते थे कि उनकी तरह गहराई वाला अभिनेता इस रोल की जरूरत है।

पढ़ें: पीके को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्य का बड़ा खुलासा

कुछ लुक टेस्ट्स और घंटों की चर्चा के बाद हिरानी, आमिर के साथ फिल्म बनाने के लिए राजी हुए। हालांकि वे पहले ही रणबीर से बात कर चुके थे इसलिए उन्होंने उन्हें सरप्राइज कैमियो में आखिरी सीन में लेने का फैसला किया, जहां वे भी एलियन लुक में नजर आए। सूत्र बताते हैं कि हिरानी इस बात के लिए शर्मिंदा थे कि वे रणबीर से पहले ही लीड रोल के लिए बात कर चुके हैं, लेकिन फिल्म आमिर के साथ बना रहे हैं।

पढ़ें: राजू श्रीवास्तव ने पीके पर उठाए सवाल

वैसे, फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखकर रणबीर को भी इस बात का कम अफसोस नहीं होगा कि वो इस फिल्म में लीड रोल करने से चूक गए।

(साभार नई दुनिया)

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए ये अभिनेता