विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के आगे झुका यश राज बैनर

By Edited By:
Updated: Sat, 04 May 2013 04:40 PM (IST)

मुबंई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जो चाहते हैं, उसे हासिल कर ही लेते हैं। हाल ही में आमिर ने यश राज बैनर के सामने फिल्म धूम-3 को लेकर एक शर्त रखी थी, जिसे मान लिया गया है।

News Article Hero Image

मुबंई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जो चाहते हैं, उसे हासिल कर ही लेते हैं। हाल ही में आमिर ने यश राज बैनर के सामने फिल्म धूम-3 को लेकर एक शर्त रखी थी, जिसे मान लिया गया है।

दरअसल आमिर ने बैनर के साथ अपने कांट्रेक्ट में शर्त रखी थी कि यशराज धूम-3 के बाद इस सीरीज को आगे नहीं बढ़ाएगा। धूम-3 में आमिर नकारात्मक भूमिका कर रहे हैं, जो पहली फिल्म में जॉन अब्राहम ने और दूसरी फिल्म में रितिक रोशन ने निभाई थी। हालांकि यश राज बैनर के प्रवक्ता ने कांट्रेक्ट में ऐसी किसी भी शर्त के होने से इन्कार किया है और कहा है कि धूम सीरीज आगे भी जारी रहेगी। लेकिन करीबी सूत्रों के मुताबिक, आमिर ने अपनी बात मनवा ली है, जिसके लिए यशराज राजी हो गया है। धूम-3 में आमिर के साथ कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर