विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ख़ान की 'दंगल' चीन में कर रही धुआंधार कमाई, बना लिया ये रिकॉर्ड

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 03:21 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 03:46 PM (IST)

इससे पहले आमिर ख़ान की पीके ने भी चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फ़िल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

आमिर ख़ान की 'दंगल' चीन में कर रही धुआंधार कमाई, बना लिया ये रिकॉर्ड
आमिर ख़ान की 'दंगल' चीन में कर रही धुआंधार कमाई, बना लिया ये रिकॉर्ड

मुंंबई। 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' देश में आमिर ख़ान के बनाए रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है, तो आमिर चीन में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आमिर की फ़िल्म 'दंगल' ने चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। आज तक किसी हिंदी फ़िल्म ने चीन में ऐसा कमाल नहीं दिखाया है।

'दंगल' 6 मई को चीन में 9000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गई थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 13 मई (दूसरे शुक्रवार) को फ़िल्म ने लगभग 39 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ चीन में 'दंगल' का कुल कलेक्शन 213.43 करोड़ हो गया है। 'दंगल' ने पहले हफ़्ते में 173.93 करोड़ जमा किए हैं। चीन में ये मुक़ाम हासिल करने वाली 'दंगल' पहली हिंदी फ़िल्म बन गई है। इससे पहले आमिर ख़ान की 'पीके' ने भी चाइनीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फ़िल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 

यह भी पढ़ें: 400 करोड़ क्लब में बाहुबली2 की धमाकेदार एंट्री, 15वें दिन काटा फीता

इधर, देश में 'बाहुबली2' ने बॉक्स ऑफ़िस पर आमिर को पटखनी दे दी है। अब तक 'दंगल' घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म थी। 2016 में रिलीज़ हुई 'दंगल' ने क़रीब 387 करोड़ का कलेक्शन किया था, मगर 12 मई को 'बाहुबली2' के हिंदी वर्ज़न ने 400.25 करोड़ का कलेक्शन करके 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।