विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्कर की रेस में 'न्यूटन' से हारी आमिर ख़ान की 'दंगल' ने बना लिया ये रिकॉर्ड

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 24 Sep 2017 09:20 AM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 02:11 PM (IST)

'दंगल' अभी तक ओवरसीज़ में 217.17 मिलियन डॉलर (₹1407 करोड़ लगभग) और दुनियाभर में 297.68 (₹1926 करोड़ लगभग) मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर चुकी है।

ऑस्कर की रेस में 'न्यूटन' से हारी आमिर ख़ान की 'दंगल' ने बना लिया ये रिकॉर्ड
ऑस्कर की रेस में 'न्यूटन' से हारी आमिर ख़ान की 'दंगल' ने बना लिया ये रिकॉर्ड

मुंबई। आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' भले ही ऑस्कर रेस में 'न्यूटन' से हार गयी हो, मगर कमाई के मामले में ये फ़िल्म नंबर वन बॉलीवुड फ़िल्म बनी हुई है। अब हांग कांग में 'दंगल' ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

'दंगल' पिछले साल दिसंबर में रिलीज़ हुई थी और नौ महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। जहां रिलीज़ होती है, कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने लगती है। चीनी विजय के बाद फ़िल्म ने अब हांग कांग में तहलका मचा दिया है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, हांग कांग में 'दंगल' 23.45 मिलियन हांग कांग डॉलर (₹20 करोड़ रुपये लगभग) का कलेक्शन करके सबसे ज़्यादा कामयाब बॉलीवुड फ़िल्म बन चुकी है। फ़िल्म के प्रवक्ताओं के मुताबिक़, 'दंगल' ने आमिर की पिछली फ़िल्म '3 ईडियट्स' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 23.41 मिलियन हांग कांग डॉलर की कमाई इस देश में की थी। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, फ़िल्म को वितरित करने वाली कंपनी डिज़्नी इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट अमृता पांडेय ने बताया, "हांग कांग और मकाऊ में फ़िल्म 46 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी, जो किसी हिंदी फ़िल्म के लिए चार गुने से भी अधिक है।''

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की भूमि देखकर आपको याद आयी होगी उनकी ये फ़िल्म

नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बायोपिक फ़िल्म है, जिसमें आमिर ने फोगाट का किरदार प्ले किया। मेकर्स द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, 'दंगल' अभी तक ओवरसीज़ में 217.17 मिलियन डॉलर (₹1407 करोड़ लगभग) और दुनियाभर में 297.68 (₹1926 करोड़ लगभग) मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें भारतीय बॉक्स ऑफ़िस भी शामिल है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।