विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ख़ान की 'दंगल' बनी 2000 करोड़ कलेक्ट करने वाली पहली इंडियन फ़िल्म

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:07 PM (IST)

दुनिया भर में ये मुक़ाम हासिल करने वाली दंगल पांचवीं ग़ैर अंग्रेजी फ़िल्म बन गयी है, जबकि 2017 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स फ़िल्म भी बन चुकी है।

आमिर ख़ान की 'दंगल' बनी 2000 करोड़ कलेक्ट करने वाली पहली इंडियन फ़िल्म
आमिर ख़ान की 'दंगल' बनी 2000 करोड़ कलेक्ट करने वाली पहली इंडियन फ़िल्म

मुंबई। आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। दुनिया भर में 2000 करोड़ का बिज़नेस करने वाली 'दंगल' पहली भारतीय फ़िल्म बन गयी है। 'दंगल' ने ये रिकॉर्ड चीन में हुए बॉक्स ऑफ़िस के दम पर बनाया है।

चीन में 'दंगल' को लेकर दर्शकों के बीच ज़बर्दस्त क्रेज़ देखा गया है। रिलीज़ के साथ ही वहां की ऑडिएंस ने फ़िल्म को हाथों-हाथ लिया और इसे सबसे कामयाब फ़िल्म बना दिया। ट्रेड जानकारों के अनुसार, चीन 'दंगल' ने रिलीज़ के 53वें दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन, जिसके साथ फ़िल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ हो गया है। दुनिया भर में ये मुक़ाम हासिल करने वाली दंगल पांचवीं ग़ैर अंग्रेजी फ़िल्म बन गयी है, जबकि 2017 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स फ़िल्म भी बन चुकी है। 

यह भी पढ़ें: रीमेक और Copied फ़िल्मों के ज़रिए सलमान बने बॉक्स ऑफ़िस सुपरस्टार

आमिर ख़ान की 'दंगल' ने चीन में हॉलीवुड की बड़ी फ़िल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 'कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर', xXx: Return Of Xander Cage, 'ट्रांस्फॉर्मर्स- डार्क ऑफ़ द मून', 'टाइटेनिक 3डी' और 'जंगल बुक' जैसी फ़िल्मों से 'दंगल' काफ़ी आगे निकल गयी है। इस फ़िल्म से आगे अब सिर्फ़ 'अवता' और 'जुरासिक वर्ल्ड' ही हैं। 

यह भी पढ़ें: बाहुबली की देवसेना समेत इन 5 ब्यूटीज़ की वापसी का बॉलीवुड को इंतज़ार

पिछले साल क्रिसमस के मौक़े पर रिलीज़ हुई 'दंगल' ने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 387 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। नितेश तिवारी डायरेक्टेड फ़िल्म में आमिर कुश्ती कोच महावीर फोगाट के किरदार में नज़र आये थे।