विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं देखा होगा आमिर खान का यह लुक!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 30 Jan 2015 01:22 PM (IST)

आमिर खान ने फिल्म 'पीके' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद से आमिर मीडिया की नज़रों से दूर हो गए। सुनने में तो ये भी आ रहा था कि 2015 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी लेकिन हमारे

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान ने फिल्म 'पीके' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद से आमिर मीडिया की नज़रों से दूर हो गए। सुनने में तो ये भी आ रहा था कि 2015 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी लेकिन हमारे पास आपके लिए नई खबर है।

'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर का पहला लुक जारी

दरअसल मीडिया के हाथ लगी है कि आमिर की एक नई तस्वीर, जिसमें वो एक ऐसे लुक में हैं जिसमें शायद ही पहले किसी ने उन्हें देखा हो। इस तस्वीर में आमिर सफेद दाढ़ी में हैं और उनके बाल भी काफी छोटे दिख रहे हैं। तस्वीर में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी दिख रही हैं।

केआरके ने ओबामा को भी नहीं बख्शा!

सूत्रों के मुताबिक आमिर इस लुक में अपनी अगली फिल्म दंगल में नजर आएंगे। हालांकि खुद आमिर ने कभी इस फिल्म के बारे में बात नहीं की लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों से इसकी जानकारी मिल रही है। इस फिल्म में आमिर एक रेसलर और दो बेटियों के पिता के किरदार में होंगे।

'कट्टी बट्टी' में कंगना और इमरान के लुक का खुलासा!

बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय रेसलर महावीर फोगट की बायोपिक है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे। महावीर फोगट की दोनों बेटियां गीता और बबीता कुमारी फोगट भी रेसलर हैं।

रणबीर-कट्रीना के मिलने पर पाबंदी!